जमशेदपुर: आजसू ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रकाश विश्वकर्मा ने बयान जारी कर कहा कि पानी के लिए छोटा गोविंदपुर समेत गदड़ा, राहरगोड़ा, बारीगोड़ा, सरजमदा, बामनगोड़ा , परसूडीह समेत आस-पास के पंचायत क्षेत्रों में लोग त्राहिमाम कर रहें है. ऐसे में आजसू जनता के साथ मिलकर आंदोलन के लिए बाध्य है. जल्द ही आंदोलन का बिगुल फूंका जाएगा.
इसे भी पढ़ेः Drinking Water: गोविंदपुर में पेयजल संकट उत्पन्न,पानी के लिए मचा हाहाकार,लोग प्रशासन से लगा रहे है गुहार
उन्होंने कहा कि सत्ताधारी दलों के स्थानीय नेताओं के मुंह से पानी के लिए आंदोलन करने की बात हास्यास्पद लग रही है. सोशल मीडिया पर बयान देकर अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने वाले कांग्रेस और जेएमएम के नेताओं को जनता माफ़ नहीं करेगी. झूठ बोलकर जनता को ज्यादा दिनों तक गुमराह नहीं किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि पानी पर सत्ताधारी दल कांग्रेस और झामुमो जनता को बेवकूफ बनाने पर तुली है.
There is no ads to display, Please add some



















































