Chakulia :साबुन पाउडर से लदे ट्रक के पलटने से चालक जख्मी

 ट्रक के केबिन में फंसे चालक को ग्रामीणों ने निकाला

चाकुलिया : चाकुलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत धालभूमगढ़ – पश्चिम बंगाल मुख्य सड़क पर गुरुवार की सुबहश पेट्रोल पंप के पास साबुन पाउडर से लदा 12 चक्का ट्रक संख्या डब्लूबी 23 डी/9133 अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक पलटने से चालक बिहार के सिवान निवासी भीम पांडेय ट्रक के केबिन में फंस गए। इससे वे जख्मी हो गए। चालक को कमर में हल्की चोट आयी है। ग्रामीणों की मदद से चालक को केबिन से निकाला गया। जानकारी के मुताबिक ट्रक कोलकाता के शालीमार रेल से साबुन पाउडर लोड कर चाकुलिया के किसी साबुन फैक्टरी मेंं खाली करने जा रहा था।

एसआई रवींद्र पांडेय ने मामले की छानबीन की

इसी दौरान पेट्रोल पंप के पास ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। सूचना पाकर थाना के एसआई रवींद्र पांडेय पहुंचे और मामले की छानबीन की। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क किनारे नगर पंचायत द्वारा नाला बनाया गया था। उक्त नाला को बनाने के बाद सड़क के किनारे गड्ढा छोड़ दिया गया है। गड्ढे में मिट्टी भी नहीं भरी गयी है। इसके कारण आए दिन इस सड़क पर दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

इसे भी पढ़ें :  Jashedpur : बहुमंजिला इमारत निर्माण के विरोध में ग्राम सभा ने रैली निकाल किया प्रदर्शन

Spread the love

Related Posts

Potka : कलियुग में हरि नाम संकीर्तन ही मोक्ष का सबसे सरल साधन : चंपई सोरेन

बड़ा भालकी में गनदीपायन संघ द्वारा आयोजित साढ़ेस प्रहार हरि नाम संकीर्तन का दूसरा दिन पोटका : जामदा पंचायत अंतर्गत बड़ा भालकी में गनदीपायन संघ द्वारा आयोजित साढ़ेस प्रहार हरि…

Spread the love

बहरागोड़ा : बरसोल में ‘डॉ. राम मनोहर लोहिया चैतन्यता एवं कौशल विकास केंद्र’ का हुआ शिलान्यास

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के विकास में सोमवार को एक नया अध्याय जुड़ गया। बरसोल मौजा में डॉ. राम मनोहर लोहिया चैतन्यता और कौशल विकास केंद्र का भव्य शिलान्यास किया…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time