Deoghar: बैद्यनाथधाम स्टेशन पर आरक्षण काउंटर की संख्या बढ़ाने की डीआरएम से मांग

 

देवघर : झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार और देवघर जिला इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा एवं देवघर जिला इंटक के कार्यकारिणी की सदस्य प्रमिला देवी ने आरक्षण कराने वाले रेल यात्रियों की परेशानियों को मद्देनजर बैद्यनाथधाम स्टेशन पर आरक्षण काउंटर की संख्या बढ़ाने की मांग आसनसोल रेल मंडल प्रबंधक श्री चेतनानंद सिंह से की है।

काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है

इंटक के नेताओं ने कहा कि बैद्यनाथ धाम स्टेशन पर मात्र दो आरक्षण काउंटर होने के कारण टिकट काउंटर पर काफी भीड़ हो जाती है। जिसके चलते आरक्षण कराने वाले रेल यात्रियों को काफी इंतजार करना पड़ता है। खासकर सावन सहित अन्य त्योहारों के समय तो अत्यधिक भीड़ होने के कारण आरक्षण कराने वाले यात्रियों को तो काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: शहर में चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, एसएसपी ने की मॉनिटरिंग

Spread the love

Related Posts

Gua : 13 वर्षीय किशोर सहित तीन बच्चे पांच दिन से लापता, परिजनों में मचा कोहराम

गुवा : गुवा थाना क्षेत्र के ठाकुरा गांव निवासी सुकरा चाम्पिया का 13 वर्षीय पुत्र दर्शना चाम्पिया बीते 15 मई से लापता है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर…

Spread the love

Jamshedpur : कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पटमदा में विधिक जागरूकता कार्यक्रम, मौलिक अधिकार व कर्तव्य से अवगत हुईं छात्राएं 

जमशेदपुर  : नालसा एवं झालसा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर द्वारा नब्बे दिनों तक लगातार चलने वाले विधिक जागरूकता सह जनसंपर्क अभियान के तहत बुधवार को पीएम…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time