Chakradharpur : सीआरपीएफ जवानों को लेकर लौट रही मैक्स पिकअप वाहन पलटने से आठ जवान घायल

चक्रधरपुर : पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ थाना क्षेत्र के लोंजो घाटी में बुधवार को सीआरपीएफ जवानों को नक्सल विरोधी अभियान से लेकर आ रही एक मैक्स पिकअप वाहन पलट गयी. इस दुर्घटना में सीआरपीएफ 60 बटालियन के आठ जवान गंभीर रूप से घायल हो गये, जिनमें से छह की हालत गंभीर है. सभी जवानों का इलाज चक्रधरपुर के रेलवे अस्पताल में चल रहा है. वहीं बाकी जवानों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है.

वाहन नक्सल विरोधी अभियान एलआरपी से लेकर आ रही थी

घटना के संबंध में बताया जाता है कि एक मैक्स पिकअप वाहन बुधवार करीब साढ़े बारह बजे सीआरपीएफ 60 बटालियन के करीब 12 जवानोंं को नक्सल विरोधी अभियान एलआरपी से लेकर आ रही थी. इसी दौरान वह असंतुलित होकर पलट गयी, जिससे वाहन में सवार आठ जवान गिरकर घायल हो गये. घटना के बाद सभी घायल जवानों को इलाज के लिए सोनुआ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां से गंभीर रूप से घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए चक्रधरपुर के रेलवे अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

इसे भी पढ़ें : New Delhi : सिख विरोधी दंगा केस में सज्जन कुमार दोषी, 18 फरवरी को सुनायी जाएगी सजा

कमांडेंट अंबुज मुथल ने जवानों का हालचाल जाना

इधर सीआरपीएफ 60 बटालियन के कमांडेंट अंबुज मुथल ने रेलवे अस्पताल पहुंचकर इलाजरत घायल जवानों का हालचाल जाना. साथ ही घटना के बारे में जानकारी ली. घायल जवानों में विकास साहू, सुनील लुगुन, सिशांत बरुवा, निरंजन बेन, ए के टोप्पो, रायकांत पांडे, आर हेंब्रम, सोरेंग गणेश, एस आर सी दास व अन्य शामिल है.

इसे भी पढ़ें : New Delhi : सिख विरोधी दंगा केस में सज्जन कुमार दोषी, 18 फरवरी को सुनायी जाएगी सजा

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से जनता की आवाज बनेंगे रुपेश रजक, दाखिल किया नामांकन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से प्रत्याशी रुपेश रजकने बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन नामांकन दाखिल करने वालों की होड़ रही. जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई नप के वार्ड 15 से अंजली मैदान में, बताया विकास का विजन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव की के अंतिम दिन बुधवार को नामांकन प्रपत्र दाखिल करने की होड़ रही। बुधवार को जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड 15 से प्रत्याशी अंजली…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *