Chandil : नीमडीह में बाइक सवार दंपति पर हाथी ने किया हमला, पति घायल, पत्नी-बेटे ने भागकर बचाई जान

चांडिल : चांडिल वन क्षेत्र के अधीन गुरुवार की देर शाम चेलियामा गांव के रहने वाले कार्तिक गोराई, उनकी पत्नी तथा बेटे पर जंगली हाथी ने हमला कर दिया। घटना कुशपुतुल और गुंडा गांव से सटे जंगल से होकर गुजरने वाले रास्ते में हुई। उस समय कार्तिक गोराई अपनी पत्नी तथा बेटे के साथ मोटरसाइकिल से अपने परिचित के यहां श्रद्धभोज में जा रहे थे। अंधेरा होने के कारण वे हाथी को नहीं देख पाए। उसी दौरान जंगली हाथियों के झुंड ने उन लोगों पर हमला कर दिया।
मां बेटे ने भागकर बचाई जान
अस्पताल में इलाजरत व्यक्ति
हमले में कार्तिक गोराई गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका एक पैर टूट गया। जबकि  उनकी पत्नी और बेटा सड़क किनारे खेत में गिर गए। दोनों वहां से भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। भागकर किसी तरह कुशपुतुल गांव के ग्रामीणों से मदद की गुहार लगाई। सूचना मिलते ही कुशपुतुल के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कार्तिक गोराई को घायलावस्था में पाया। घायल को 407 वैन से नीमडीह लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नीमडीह रेफर कर दिया गया। जहां उनका इलाज जारी है।
घायल महिला
ग्रामीणों ने वन विभाग से अनुरोध किया कि जल्द इलाके में हाथियों की गतिविधियों पर रोक लगाए। जिससे जन माल का नुकसान नहीं हो।

There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : झारखंड राज्य पिकलबॉल टूर्नामेंट में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का शानदार प्रदर्शन, खिलाड़ियों ने जीते कई पदक

जमशेदपुर : रांची के खेलगांव में 19 और 20 सितंबर को आयोजित झारखंड राज्य पिकलबॉल टूर्नामेंट-2026 में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने…

Spread the love

Potka : एसआईआर की जटिलताओं को लेकर विधायक संजीव सरदार ने अधिकारियों के साथ की बैठक, प्रक्रिया सरल बनाने की मांग

पोटका में करीब 29 हजार मतदाताओं को विसंगति सूची में शामिल किए जाने का दावा, दस्तावेज जुटाने में ग्रामीणों की परेशानी का उठाया मुद्दा पोटका : मतदाता सूची के विशेष…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time