Deoghar: देवघर एम्स में 21 जून से होगी इमरजेंसी सेवा शुरू, सांसद निशिकांत दुबे ने लिया जायजा

 

देवघर:  देवघर एम्स में 21 जून को इमरजेंसी सेवा की शुरूआत होगी। यह जानकारी गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने दी। उन्होंने एम्स का निरीक्षण किया और इमरजेंसी सेवा चालू करने से जुड़े संसाधनों का जायजा लिया। निशिकांत दुबे ने कहा कि एम्स में इमरजेंसी सेवा के चालू होने से गंभीर मरीजों को इलाज में सुविधा होगी। उन्हें दिल्ली, वैल्लोर नहीं जाना पड़ेगा।

इमरजेंसी बिल्डिंग बनकर तैयार

उल्लेखनीय है कि वर्तमान में एम्स में 41 विभाग कार्यरत हैं और ऑन्कोलॉजी समेत अन्य गंभीर बीमारियों का इलाज भी जल्द शुरू होने की संभावना है। इमरजेंसी बिल्डिंग भी बनकर पूरी तरह से तैयार है, जिससे मरीज ओपीडी के अलावा इमरजेंसी सेवा का भी लाभ उठा सकेंगे। वर्तमान में देवघर एम्स में ओपीडी रोजाना 1700 से अधिक मरीज झारखंड, बिहार, बंगाल और आसपास के इलाकों से इलाज को आते हैं। मरीजों को बेहतर इलाज देने के लिए यहां 41 विभागों के डॉक्टर नियुक्त हैं और करीब 400 डॉक्टरों की टीम मरीजों का इलाज कर रही है। साथ ही 16 ओटी कार्यरत हैं, जिसमें जटिल ऑपरेशन हो रहे हैं।

सिकल सेल एनिमिया पर होगा रिसर्च

निशिकांत दुबे ने कहा कि दुमका जिले के हंसडीहा में स्थित सरकारी अस्पताल को एम्स प्रबंधन ने मांगा है, ताकि वहां आदिवासियों में होने वाले सिकल सेल एनिमिया का इलाज हो सके। साथ ही एम्स में इस बीमारी पर रिसर्च भी हो सकेगा। यह खून से जुड़ी बीमारी है, जो ज्यादातर आदिवासी बच्चों में पाई जाती है।

दीक्षांत समारोह में भाग ले सकती हैं राष्ट्रपति

एम्स में दीक्षांत समारोह प्रस्तावित है। इसमें भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू भाग लेंगे। हालांकि अभी तक दीक्षांत समारोह की तिथि मुकुर्रर नहीं हुई है। लेकिन माना जा रहा है कि जून में राष्ट्रपति का देवघर दौरा हो सकता है। प्रयास है कि दीक्षांत समारोह के साथ-साथ राष्ट्रपति के हाथों से एम्स में इमरजेंसी सेवा की शुरूआत हो।

Spread the love
  • Related Posts

    Bahragora : 108वें सार्वभौम भक्त सम्मेलन का शंखनाद, शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब

    बहरागोड़ा: अध्यात्म और श्रद्धा की त्रिवेणी में आज पूरा बहरागोड़ा सराबोर हो उठा। स्वामी निगमानंद सरस्वती के 108वें चार दिवसीय सार्वभौम भक्त सम्मेलन का शनिवार को भव्य शुभारंभ हुआ। बहरागोड़ा…

    Spread the love

    Potka : रामनवमी जुलूस में रामभक्तों की सेवा में आगे आए संगठन, डीलर संघ ने किया पेयजल व मिठाई का वितरण

    पोटका : रामनवमी के अवसर पर निकले भव्य जुलूस में सेवा और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला। जुलूस में शामिल हजारों रामभक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time