Jamshedpur: मानगो में हर गली पानी-पानी, जिम्मेदार गायब

जमशेदपुर : मानगो क्षेत्र के अधिकांश मोहल्लों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है. स्थानीय नागरिकों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इस संकट पर भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह ने नाराजगी जताते हुए नगर निगम और जनप्रतिनिधियों पर तीखा प्रहार किया है.

विकास सिंह ने मानगो के उलीडीह टैंक रोड, जहां दिवंगत विधायक टीकाराम मांझी का आवास स्थित है, वहां का वीडियो साझा करते हुए जलनिकासी की बदहाल व्यवस्था को उजागर किया. उन्होंने कहा कि इस इलाके के लोग जलभराव से त्रस्त हैं, और प्रशासन की निष्क्रियता साफ झलक रही है.

विकास सिंह ने कहा कि मौसम विभाग ने पहले ही सूचना दे दी थी कि 15 जून के बाद झारखंड में भारी मानसून का आगमन होगा. इसके बावजूद न तो मानगो नगर निगम सक्रिय हुआ और न ही जनप्रतिनिधियों ने किसी प्रकार की तैयारी की. उन्होंने इसे ‘कुंभकरणीय नींद’ करार देते हुए कहा कि अब आम जनता को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ रही है.

विकास सिंह ने कटाक्ष करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों की संवेदनाएं केवल कैमरे के फ्लैश तक सीमित हैं. वे केवल इसलिए मौके पर पहुंचते हैं ताकि दूसरे दिन अखबारों में उनकी तस्वीर प्रकाशित हो सके. उन्होंने कहा कि अगर जनप्रतिनिधि वास्तव में समस्याओं को ईमानदारी से समझते, तो हर साल गर्मी में पानी के लिए और बरसात में पानी हटाने के लिए जनता को संघर्ष नहीं करना पड़ता.

 

इसे भी पढ़ें : Gamharia: गम्हरिया यार्ड से जब्त वाहन चोरी का आरोपी गिरफ्तार! पांच वर्षों से था फरार


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora : सेवा समर्पण ने सबर परिवारों के बीच बांटी दिवाली की खुशियां

जादूगोड़ा : सेवा समर्पण संस्था की ओर से दीपावली के अवसर पर झरिया गांव में जरूरतमंद सबर परिवारों के बीच वस्त्र, दीये, तेल, मिठाइयां एवं पटाखों का वितरण किया गया।…

Spread the love

Potka : शौर्य सेवा संघ का पुनर्गठन, सूरज मंडल बने अध्यक्ष

पोटका : पोटका एवं राजनगर प्रखंड में शौर्य यात्रा समिति का पुनर्गठन कर संगठन का नाम बदलकर शौर्य सेवा संघ रखा गया। रविवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता मोना राय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time