अंगिका सेवा सदन छोटागोविंदपुर में विधायक मंगल कालिंदी का अभिनंदन

बड़ी संख्या में शामिल हुए अंग भाषी, विधायक ने जताया आभार

जमशेदपूर – अंगिका सेवा सदन, छोटगोविंदपुर में बुधवार को विधायक मंगल कालिंदी के प्रचंड जीत की खुशी में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने कहा कि अंग समाज के लोग एकजुट हो कर अपने बच्चों को भाषा के प्रति जागरूक करे.  मंगल कालिंदी जैसे सरल विधायक को विधानसभा पहुंचाने पर उन्होंने क्षेत्र की जनता को भी धन्यवाद दिया. इस अवसर पर मुख्य रूप से अंगिका जागृति संघ के संयोजक व पूर्व विधायक अरविंद सिंह, अध्यक्ष कौशल सिंह, रविंद्र झा, शिव शंकर सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे. कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवा सदन के अध्यक्ष रमन सिंह, संचालन सचिव डॉ. परितोष सिंह और धन्यवाद ज्ञापन अक्षय झा ने किया. अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ एवं शॉल प्रदान कर किया गया.

गोविंदपुर के विकास के लिए करेंगे प्रयास

विधायक मंगल कालिंदी ने अंग समाज के साथ साथ सभी प्रबुद्ध जनों को आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता ने जो प्यार और विश्वाश उनपर जताया है वो उसके कर्जदार है और इस कर्ज को वो जनता की सेवा 24 घंटा कर के उतारने का प्रयास करेंगे। गोविंदपुर के विकास के लिए वो हर संभव प्रयास करेंगे।उन्होंने अंगिका सेवा सदन के जर्जर भवन के विधायक निधि से मरम्मतीकरण का भी वादा किया।

ये थे उपस्थित

इस अवसर पर रणवीर सिंह, शशिभूषण सिंह, अमर सिंह, भरत सिंह, संजय सिंह, ऋतुराज सिंह, बिपिन सिंह, नरेश सिंह, सदानंद सिंह, सुमन सिंह, रमन सिंह, निकेश सिंह, दिवाकर सिंह, रितेश सिंह, सुजीत सिंह सहित अंग भाषा भाषी उपस्थित थे.

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से जनता की आवाज बनेंगे रुपेश रजक, दाखिल किया नामांकन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से प्रत्याशी रुपेश रजकने बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन नामांकन दाखिल करने वालों की होड़ रही. जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई नप के वार्ड 15 से अंजली मैदान में, बताया विकास का विजन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव की के अंतिम दिन बुधवार को नामांकन प्रपत्र दाखिल करने की होड़ रही। बुधवार को जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड 15 से प्रत्याशी अंजली…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *