Jamshedpur: गोलमुरी पुलिस लाइन में पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूर्वाभ्यास शिविर

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम के भारत स्वाभिमान न्यास के तत्वावधान में गोलमुरी पुलिस लाइन में आयोजित पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूर्वाभ्यास शिविर का सफल समापन हुआ।

शिविर का नेतृत्व भारत स्वाभिमान न्यास के कोल्हान प्रभारी अजय कुमार झा, पतंजलि रांची मुख्यालय के योग शिक्षक सपन मजूमदार, चैताली मजूमदार तथा पतंजलि युवा भारत के सह राज्य प्रभारी विपिन कुमार ने किया।

शिविर में पुलिस लाइन के 50 से अधिक जवानों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के प्रोटोकॉल का अभ्यास किया। शिविर प्रभारी मेजर देवगन ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जवानों में योग चेतना का संचार करना तथा 21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन सुनिश्चित करना है।

योग शिक्षिका आरती सिन्हा, योग शिक्षक रूप सेन प्रमाणिक, भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी रवि नंदन कुमार और राकेश कुमार ने शिविर के सफल संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: जमशेदपुर में लीगल लिटरेसी वर्कशॉप, LGBTQIA+ समुदाय को सशक्तिकरण का संदेश

Spread the love

Related Posts

Jadugoda : डोमजूडी में दो दिवसीय फुटबॉल टुर्नामेंट का समापन, बड़ा गोविंदपुर बीजेपी बना विजेता, उपविजेता बनी नरवा पहाड़ की कदमा फुटबॉल टीम

जादूगोड़ा : नरवापहाड़ स्थित डोमजुड़ी में वीर बयार खेरवाल सोसाइटी की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ का शनिवार को समापन हो गया. उक्त प्रतियोगिता में बड़ा गोविंदपुर बीजेपी…

Spread the love

BREAKING : हिदायतुल्लाह खान ने जान पर खतरे की आशंका जतायी, डीजीपी, जमशेदपुर एसएसपी व सरायकेला-खरसावां के एसपी को दी जानकारी

जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सह राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान ने अपनी जान पर खतरे की आशंका जतायी. उन्होंने कहा कि कुछ आपराधिक प्रवृति…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *