Bahragora: बहरागोड़ा में फिर बाढ़ का संकट, धान और सब्जियों की बर्बादी से किसान बेहाल

बहरागोड़ा:  बहरागोड़ा प्रखंड में बीते दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण सुवर्णरेखा नदी और रांगड़ो नाला का जलस्तर तेजी से बढ़ा है. दोनों जलधाराएं खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जिससे निचले इलाकों में स्थित खेतों में पानी भर गया है.

चित्रेस्वर, रांगुनिया, पाचांडो और भातहंडिया जैसे नदी किनारे बसे गांवों में लगभग 15 बीघा खेत जलमग्न हो चुके हैं. इन खेतों में हाल ही में धान की रूपाई की गई थी, जो अब पानी में डूबकर नष्ट हो चुकी है.

चित्रेस्वर के किसानों – प्रियलाल लेंका, हेमंत घोष, शुभेंदु घोष, बिजय शामल, सामु लेंका, जानू शामल, आनंद घोष, तापस घोष और विशंभर नायक ने बताया कि उनके खेतों में लबालब पानी भर गया है. धान की नाजुक पौधियां पूरी तरह डूब चुकी हैं. यदि जल्द ही पानी नहीं उतरा, तो बिछड़ा सड़ जाएंगे और पूरी फसल चौपट हो जाएगी.

सिर्फ धान ही नहीं, नदी के किनारे की सब्जी की खेती को भी भारी नुकसान पहुंचा है. कई खेतों में सब्जियों की फसलें जलमग्न हो गई हैं. इससे सब्जी उगाने वाले किसान खासे चिंतित हैं, क्योंकि उनकी मेहनत और लागत दोनों डूबने की कगार पर हैं.

स्थानीय किसानों ने प्रशासन से जल निकासी की व्यवस्था और क्षतिपूर्ति की मांग की है. यदि समय रहते राहत नहीं मिली, तो बहरागोड़ा क्षेत्र के किसान आर्थिक संकट में घिर सकते हैं.

 

इसे भी पढ़ें : Bahragora: चित्रेश्वर मंदिर जाने वाली सड़क हुई दुरुस्त, समीर महंती ने निभाई जनप्रतिनिधि की ज़िम्मेदारी

 

 

 

 

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

jamshedpur : क्रिकेट में भगत सिंह तो कबड्डी में नेताजी सदन बना विजेता

पोटका : तारा पब्लिक स्कूल, हाता में शनिवार को अंतर-सदनीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन…

Spread the love

Jamshedpur : उपायुक्त ने जनशिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए कार्रवाई के निर्देश

जमशेदपुर : समाहरणालय में आयोजित जनशिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त राजीव रंजन ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत एवं…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time