jadugoda : रंकणी मंदिर में ब्रह्मर्षि समाज का वन भोज सह परिवारिक मिलन समारोह आयोजित

22 फरवरी को स्वामी सहजानंद सरस्वती की 136 वीं जयंती ब्रह्मर्षि भवन कदमा में मानने का लिया गया फैसला.

जादूगोड़ा  : जादूगोड़ा में ब्रह्मर्षि समाज का वनभोज सह सम्मेलन समारोह का आयोजन किया गया. सम्मेलन में पूरे जिले से ब्रह्मर्षि समाज के लोगों ने हिस्सा लिया. सम्मेलन की अध्यक्षता ब्रह्मर्षि विकास मंच जमशेदपुर के अध्यक्ष विकास सिंह ने की. इसमें आगामी 22 फरवरी को स्वामी सहजानंद सरस्वती की 136 वीं जयंती जमशेदपुर के ब्रह्मर्षि भवन कदमा में मानने का फैसला किया गया. इसके पूर्व सभी अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर उपेंद्र शर्मा ने स्वागत किया. इधर कार्यक्रम की सफलता को लेकर स्वामी सहजानंद सरस्वती कल्याण संस्थान कदमा के अध्यक्ष दीपू सिंह ने सभी ब्रह्मर्षियों को कार्यक्रम में आने का आह्वान किया.

इसे भी पढ़ें : jamshedpur : गणतंत्र दिवस पर बाजार समिति में किया गया झंडोत्तोलन

 जय परशुराम के नारों से गूंज उठा जादूगोड़ा

मौके पर आयोजक दीपू सिंह ने कहा कि स्वामी सहजानंद सरस्वती की 136 वीं जयंती 2015 में शुरू की गई थी. इस बार बड़ा स्तर पर कार्यक्रम होगा. इसमे ब्रह्मर्षि समाज के सांसद कालीचरण सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता,  सांसद विद्युत वरण महतो समेत दिल्ली समेत अन्य राज्यों के कई गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया है.

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने यहाँ किया ध्वजरोहण

कार्यक्रम में ये थे उपस्थित

इस कार्यक्रम में ब्रह्मर्षि समाज की ओर से उपेंद्र शर्मा, संदीप शर्मा,चंद्रदेव भूषण सिंह, आरएन विद्यार्थी, श्रीनिवास सिंह( जादूगोड़ा) श्रीनिवास सिंह( तूरामडीह) सुधीर कश्यप, वही जमशेदपुर से ब्रह्मर्षि विकास मंच के अध्यक्ष विकास सिंह, दीपू सिंह, उमानाथ सिंहचुलबुल, विकास चंद्रा, सतेंद्र कुमार, उदय शर्मा,जय कुमार सिंह, धनंजय राय समेत जादूगोड़ा, नरवा पहाड़, सुंदरनगर व तूरामडीह के ब्रह्मर्षि समाज के लोगों ने हिस्सा लिया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: Tata Motors Workers Union में तिरंगे को सलामी और संविधान के प्रति आस्था का संकल्प

Spread the love

Related Posts

Gamharia : कांड्रा रेलवे ओवर ब्रिज से युवती ने लगाई छलांग, नीचे कोयला डस्ट होने से बची जान

गम्हरिया : कांड्रा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जिसने स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया। रेलवे ओवरब्रिज से एक महिला ने अचानक…

Spread the love

Jamshedpur : सर्किट हाउस नारायणी धाम में रंगारंग नृत्य और लोकगीत के साथ मना गणगौर उत्सवगोर ए गणगौर माता खोल ए किवाड़ी…

जमशेदपुर। शनिवार को शहर की धार्मिक संस्था नारायणी सेवा ट्रस्ट जमशेदपुर द्वारा बिष्टुपुर सर्किट हाउस एरिया भूतनाथ मंदिर परिसर स्थित नारायणी धाम में बड़ी गणगौर उत्सव धूमधाम से मनाया गया।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time