Har ghar Tranga  : तिरंगा यात्रा को लेकर पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

गुवा : बड़ाजामदा के भट्टीसाई में पूर्व सांसद गीता कोड़ा की अध्यक्षता में भाजपा के कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। जिसमें तिरंगा यात्रा को लेकर समीक्षा की गई। पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि इस बार हर घर में तिरंगा झंडा लगाना है। साथ ही तिरंगा यात्रा मोटरसाइकिल रैली एवं पदयात्रा रैली दोनों माध्यमों से निकलेगी. इस दौरान तिरंगा यात्रा को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने आगे कहा कि संविधान की बात करने वाले ही संविधान को चोट पहुंचा रहे हैं। वैसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। इस बार 10 अगस्त से लेकर 13 अगस्त तक तिरंगा रैली निकालने का निर्णय लिया गया। इस दौरान तिरंगा रैली को लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओं को कार्यभार सौपा गया.

इन्हें बनाया गया प्रभारी

तिरंगा यात्रा को लेकर बड़ाजामदा का प्रभारी मनीष गुप्ता और सूरज गुप्ता को बनाया गया। किरीबुरू का प्रभारी प्रफुल्लों महाकुड़ और महेंद्र महाकुड़ को प्रभाव दिया गया। दूधबिला पंचायत से राजेश पान और सुभाष गोप को प्रभार दिया गया। गुवा से कैलाश दास, उत्तम गोच्छाईत, सागर दास, उदय सिंह, दीपक केसरी को प्रभार दिया गया। इस दौरान इस समीक्षा बैठक में भाजपा के कार्यकर्ताओं में शंभू हाजरा, अजीत सिंह, कैलाश दास, धीरज सिंह, मदन गुप्ता, प्रफुल्लों महाकुड़, सुकेश सिंह, राजा तिर्की, विनोद कुमार साहू, मनीष गुप्ता, सूरज गुप्ता, सागर दास, नसीब खान, जितेन गुप्ता सहित काफी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : Gua : बड़ाजामदा में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी धराए, भेजा गया जेल

Spread the love

Related Posts

Chaibasa : नशे के अवैध कारोबार पर सख्ती के निर्देश, NCORD की बैठक में उपायुक्त ने दिए कार्रवाई के आदेश

चाईबासा : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में नार्कोटिक्स समन्वय समिति (NCORD) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, सभी अनुमंडल पदाधिकारी,…

Spread the love

Jamshedpur : विशेष उत्पाद न्यायालय से ईएसआई अस्पताल आदित्यपुर में सीएमओ के पद पर कार्यरत डॉक्टर अभिषेक मुंडू बरी

जमशेदपुर : बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत दर्ज एक मामले में विशेष उत्पाद न्यायालय, पटना ने सभी साक्ष्यों एवं अभिलेखों का परीक्षण करने के उपरांत डॉ. अभिषेक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time