Deoghar sadar hospital : इलाज के बहाने महिला मरीज से छेड़छाड़, चार कर्मचारियों पर आरोप

देवघर :  सदर अस्पताल के चार कर्मचारियों पर एक महिला मरीज ने छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। महिला के पति ने पूरे मामले के लिखित शिकायत अस्पताल उपाधीक्षक से की है। जिसके आधार पर मामले की जांच की जा रही है। महिला के पति ने बताया कि उनकी पत्नी ने कतिपय कारण से जहरीला पदार्थ का खा लिया था। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर गए, जहां कर्मचारी उल्टी के जरिए जहरीले पदार्थ को पेट से निकल रहे थे। इस दौरान कर्मचारियों ने पति को पानी लाने के लिए बाहर भेज दिया और महिला से अकेले में चार कर्मचारियों ने छेड़छाड़ की और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगे। जब महिला ने विरोध किया तो सारे कर्मचारी वहां से रफू चक्कर हो गए। पति लौटे तो महिला ने कर्मचारियों के हरकतों की जानकारी दी। पति ने वहां मौजूद पुलिसकर्मी को भी इस बारे में जानकारी दी। लेकिन पुलिसकर्मी भी वहां से मामले के अनसुना कर निकल गए। तब पति ने ऑन ड्यूटी डॉक्टर को जाकर चारों कर्मचारियों की हरकतों की जानकारी दी। लेकिन डॉक्टर ने कहा कि उनके कर्मचारी ऐसा नहीं कर सकते हैं। आखिरकार पति ने पूरे मामले की शिकायत अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. सुषमा वर्मा से दी और चारों कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है। पति का कहना है कि जहां उनकी पत्नी का इलाज किया जा रहा था, वहां सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। अस्पताल प्रबंधन चाहे तो सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच कर सकती है, जिससे सारी सच्चाई सामने आ जाएगी।

दोषियों पर होगी कार्रवाई : उपाधीक्षक

अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. सुषमा वर्मा ने कहा कि मामले की लिखित शिकायत मिली है जिसके आधार पर जांच की जा रही है। महिला जिन कर्मचारियों पर आरोप लगा रही है, वे आउटसोर्स के हैं। महिला का इलाज करने के समय किन कर्मचारियों की ड्यूटी थी, उसकी जानकारी ली जा रही है। अगर जांच में कर्मचारियों पर आरोप सही पाया जाता है तो सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें : Ghatsila : दिवंगत रामदास सोरेन के सपने को साकार करने की तैयारी, घाटशिला ट्रॉमा सेंटर जल्द होगा शुरू


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग में प्रदूषण के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान शुरू, पंचायत जन प्रतिनिधि अभियान की कर रहे अगुवाई

पोटका : हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग से होने वाले प्रदूषण और इससे आम लोगों को हो रही विभिन्न बीमारीयों एवं परेशानियों के विरोध में शनिवार को हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की…

Spread the love

Jamshedpur : कदमा में चोरी का खुलासा, लाखों के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ से हमला मामले में दो गिरफ्तार, भेजे गए जेल

जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र में चोरी और मारपीट की दो अलग-अलग घटनाओं में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एक मामले में बंद घर से कांसा-पितल के बर्तन और…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time