Jharkhand: देवघर में राष्ट्रपति के काफिले से बिछड़ी सुरक्षा गाड़ियाँ- चार पुलिसकर्मी सस्पेंड

देवघर:  देवघर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे के दौरान सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है. राष्ट्रपति के काफिले की सभी गाड़ियाँ कार्यक्रम स्थल तक नहीं पहुंच सकीं. कुछ गाड़ियाँ निर्धारित मार्ग की बजाय अन्य रास्ते पर चली गईं, जिससे सुरक्षा तंत्र में भ्रम की स्थिति बन गई.

घटना की गंभीरता को देखते हुए देवघर पुलिस के चार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. इनमें यातायात थाना प्रभारी, एक दरोगा और दो अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं.

मामले की जांच एक विशेष दल द्वारा की गई. जांच में पाया गया कि राष्ट्रपति की सुरक्षा में लगी गाड़ियों को समय रहते सही रूट से नहीं लाया गया. इस लापरवाही को गंभीर सुरक्षा उल्लंघन माना गया है.

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 जुलाई को देवघर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में शामिल होने आई थीं. उनके आगमन को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे, फिर भी यह लापरवाही सामने आई.

 

इसे भी पढ़ें : IIT-ISM Convocation 2025: धनबाद में छात्रों से बोलीं राष्ट्रपति- प्रगति की राह पर प्रकृति के साथ सामंजस्य जरूरी

 

Spread the love

Related Posts

Muri : दुर्गा नवमी पर पंडालों में उमड़ी भक्तो की भीड़, खुशहाली व समृद्धि की सभी ने की कामना

मुरी :  बुढाम श्री श्री नव दुर्गा पूजा समिति की ओर से आयोजित चैत्र दुर्गा पूजा में महानवमी के दिन पंडालों में भक्तों की भीड़ दिखी। भक्तों ने मां दुर्गा…

Spread the love

Muri  : राममय हुआ सिल्ली शहर, रामनवमी पर भगवा झंडे की बढ़ी बिक्री

मुरी : रामनवमी के अवसर पर सिल्ली बाजार एवं समीपवर्ती गांव इन दिनों भगवा झंडों से पट गया है. हर चौक-चौराहे पर राम-नाम लिखे भगवा टंगे हैं. वर्षों से सिल्ली…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time