Jamshedpur: कपाली में नौकरी के नाम पर ठगी का पर्दाफाश, स्थानीय लोगों ने पकड़े चार युवक

जमशेदपुर:  कपाली ओपी क्षेत्र में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले युवकों को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार आरोपी पिछले कई दिनों से तमोलिया क्षेत्र में रहकर भारत के अलग-अलग राज्यों से आए भोले-भाले युवकों को कंपनी में नौकरी का झांसा देकर मोटी रकम वसूल रहे थे। बताया जाता है कि अब तक करीब 200 युवक इनके जाल में फंस चुके हैं। प्रत्येक युवक से 30 से 35 हजार रुपए तक वसूले गए।

ठग युवकों को तमोलिया लाकर प्रोडक्ट प्रचार के नाम पर अलग-अलग जगहों पर घुमाया जाता था। लेकिन जब नौकरी की सच्चाई सामने आई तो पीड़ित युवकों ने अपने आप को ठगा महसूस किया।

 

गुरुवार सुबह पीड़ित युवकों ने यह बात स्थानीय लोगों को बताई। इसके बाद चार सुपरवाइजरों को पकड़कर उनसे पूछताछ की गई। मामला ठगी का लगते ही इसकी सूचना कपाली पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही कपाली पुलिस मौके पर पहुंची और सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर ओपी ले गई। कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस फर्जीवाड़े में और कौन-कौन शामिल हैं और अब तक कितने लोगों को ठगा गया है।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: ट्रक चालक से सोने की चेन छीनने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Spread the love

Related Posts

Jadugoda : डोमजूडी में दो दिवसीय फुटबॉल टुर्नामेंट का समापन, बड़ा गोविंदपुर बीजेपी बना विजेता, उपविजेता बनी नरवा पहाड़ की कदमा फुटबॉल टीम

जादूगोड़ा : नरवापहाड़ स्थित डोमजुड़ी में वीर बयार खेरवाल सोसाइटी की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ का शनिवार को समापन हो गया. उक्त प्रतियोगिता में बड़ा गोविंदपुर बीजेपी…

Spread the love

BREAKING : हिदायतुल्लाह खान ने जान पर खतरे की आशंका जतायी, डीजीपी, जमशेदपुर एसएसपी व सरायकेला-खरसावां के एसपी को दी जानकारी

जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सह राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान ने अपनी जान पर खतरे की आशंका जतायी. उन्होंने कहा कि कुछ आपराधिक प्रवृति…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *