जमशेदपुर: सोनारी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव स्थित डोबो ब्रिज के पास देर रात एक ट्रक चालक से सोने की चेन छीन ली गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और इलाके की नाकेबंदी कर दी।
पुलिस ने छापेमारी कर गोलमुरी क्षेत्र से हरविंदर सिंह और विक्की सिंह उर्फ लंगर को गिरफ्तार किया। उनके पास से पीड़ित का सोने का लॉकेट और एक पैशन प्रो मोटरसाइकिल (नंबर JH-05 BN-5469) बरामद की गई।
मामले में सोनारी थाना कांड संख्या 109/25 दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी अभियान में एसआई संजय कुमार सिंह, एएसआई दल्लीर सिंह और थाना की पूरी टीम शामिल रही। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है और आगे की जांच जारी है।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: 15 साल बाद उपभोक्ता आयोग से मिला न्याय, बीमा कंपनी ने चुकाए 11 लाख रुपए
There is no ads to display, Please add some



















































