Jamshedpur: 15 साल बाद उपभोक्ता आयोग से मिला न्याय, बीमा कंपनी ने चुकाए 11 लाख रुपए

जमशेदपुर:  लुपुंगडीह बारीडीह के रहने वाले सुबोध कुमार राय की बोलेरो कार जुलाई 2010 में जुबली पार्क से चोरी हो गई थी। यह गाड़ी लोमबार्ड इंश्योरेंस कंपनी से पांच लाख रुपए के बीमा पर कवर थी।

सुबोध कुमार राय ने क्लेम किया, लेकिन इंश्योरेंस कंपनी ने तकनीकी आधार पर मामला उलझा दिया। दरअसल, सुबोध ने अपना पता “केयर ऑफ ब्रदर” लिखा था, जिसे आधार मानते हुए कंपनी ने गाड़ी का बीमा उनके भाई के नाम पर कर दिया। इसी वजह से क्लेम अटक गया।

लंबे संघर्ष के बाद सुबोध ने उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बीमा राशि के साथ मुआवजा और ब्याज की भी मांग की। आयोग ने उनके पक्ष में फैसला दिया।

कंपनी ने शुरू में आदेश नहीं माना, जिसके बाद सुबोध ने एक्जीक्यूशन फाइल किया। अंततः आयोग के आदेश पर लोमबार्ड इंश्योरेंस कंपनी ने उन्हें 11 लाख रुपए से ज्यादा की राशि का भुगतान किया।

 

 

इसे भी पढ़ें : Ranchi: सदर अस्पताल की बड़ी लापरवाही, ब्लड चढ़ाने के बाद HIV संक्रमित हुआ बच्चा

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : साकची बाजार शिव मंदिर में सुलतानगंज से लाए गए गंगाजल से हुई सहस्त्रघट जलाभिषेक पूजा, हर हर महादेव के जयघोष से गूंजा मंदिर, सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल

जमशेदपुर : सावन माह के शुभ अवसर पर लगातार पांचवें साल मंगलवार 11 अगस्त को साकची बाजार स्थित श्री श्री साकची शिव मंदिर में सुलतानगंज से आये हुए गंगाजल से…

Spread the love

Jamshedpur : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की छात्राओं ने निकाली हर घर तिरंगा रैली

जमशेदपुर : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विश्व विद्यालय की एनएसएस की स्वयं सेविकाओं ने तिरंगा रैली निकाली तथा विश्व विद्यालय के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time