Jamshedpur: सिरोपा पर रोक से गुरु घर में बनी मर्यादा, संगत ने जताई खुशी

जमशेदपुर:  350वें गुरु तेग बहादुर शहीदी नगर कीर्तन के अवसर पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा सिरोपा देने पर रोक लगाने के फैसले को संगत ने सराहा। क़ौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह ने कहा कि इस निर्णय से गुरु घर की मर्यादा बनी रही और स्थानीय गुटबाजी का असर भी नहीं पड़ा। उन्होंने प्रधान अधिवक्ता हरजिंदर सिंह धामी को इसके लिए बधाई दी।

कुलबिंदर सिंह ने कहा कि शहर की संगत, प्रशासन और आयोजक कमेटियों का योगदान अनुकरणीय रहा। सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी, सेंट्रल सिख नौजवान सभा तथा कई धार्मिक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने मिलकर व्यवस्था बनाए रखी।

कार्यक्रम में झारखंड सरकार की ओर से मुख्य सचिव अलका तिवारी और अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति मठारू मौजूद रहे। राज्य के सभी जिलों में डीएसपी, थाना प्रभारी और पुलिस बल के जवान पूरी रात मुस्तैद रहे।

आयोजन में एसजीपीसी सदस्य जगसीर सिंह, सहायक सचिव बलजिंदर सिंह खैराबाद, मुंबई से राम सिंह राठौर, इंचार्ज दविंदर सिंह खुशीपुर, मैनेजर सतिंदर सिंह, ज्ञानी जगदेव सिंह, भाई अमरजीत सिंह, भाई बलदेव सिंह ओगरा, बलविंदर सिंह और तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब के महासचिव इंद्रजीत सिंह का विशेष योगदान रहा।

 

 

इसे भी पढ़ें : वकील मंगेतर ने Singer को जूतों से पीटा – घर से निकाला, इंस्टाग्राम पर जाहिर किया दर्द

Spread the love

Related Posts

Gua : किरीबुरू में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का भव्य स्वागत, पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का किया उद्घाटन

प्रशिक्षण अभियान सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है : अर्जुन मुंडा गुवा : किरीबुरू आगमन पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री…

Spread the love

Jamshedpur : एनआईटी जमशेदपुर में ई-ऑफिस प्लेटफॉर्म का शुभारंभ, डिजिटल प्रशासन की दिशा में बड़ा कदम

जमशेदपुर : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जमशेदपुर ने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) द्वारा विकसित तथा रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के इंफ्रास्ट्रक्चर पर संचालित ई-ऑफिस प्लेटफॉर्म का औपचारिक शुभारंभ किया। यह…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time