Bihar: खगड़िया में मजेदार वाकया- कीचड़ में फंसी तेजस्वी की गाड़ी, ट्रैक्टर बना मसीहा

खगड़िया:  बिहार अधिकार यात्रा पर निकले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को खगड़िया में अजीब स्थिति का सामना करना पड़ा। उनका काफिला जब हेलीकॉप्टर की ओर बढ़ रहा था, तभी बारिश के कारण उनकी गाड़ी कीचड़ में धंस गई।

ट्रैक्टर बना सहारा
लोगों ने काफी कोशिश की, लेकिन गाड़ी नहीं निकल पाई। आखिरकार, एक ट्रैक्टर बुलाया गया और उसकी मदद से गाड़ी को बाहर निकाला गया। इस पूरे वाकये के दौरान कार्यकर्ताओं में हलचल रही, लेकिन माहौल हल्का-फुल्का बना रहा।

सरकार बदलने का दावा
गाड़ी निकलने के बाद भी तेजस्वी ने अपना जोश बरकरार रखा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि इस बार बिहार में सत्ता बदलेगी और युवाओं को नौकरी दी जाएगी। यात्रा के दौरान तेजस्वी ने भीड़ में मौजूद एक छोटे बच्चे को बुलाकर उसे अपने हेलीकॉप्टर में बैठा लिया। यह नजारा देखकर बच्चा और वहां मौजूद लोग बेहद खुश हो गए।

 

 

इसे भी पढ़ें : Amit Shah Bihar Visit: सासाराम पहुंचे अमित शाह, कार्यकर्ताओं को चुनावी जीत का दिया मंत्र – अर्थव्यवस्था का भी किया दावा 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Muri : कटेयाडीह में सरना स्थल की घेराबंदी और सौंदर्यीकरण का हुआ शिलान्यास, 24.95 लाख की लागत से होगा निर्माण

मुरी : कल्याण विभाग, झारखंड सरकार के मंत्री चमरा लिंडा के पहल पर और सिल्ली विधायक अमित महतो की उपस्थिति में राहे प्रखंड के कटेयाडीह गांव में सरना घेराबंदी और…

Spread the love

Patna : बाहुबली विधायक अनंत सिंह छह वर्षों के लिए JDU से निष्कासित, पत्नी पर भी गिरी गाज

पटना : जनता दल यूनाइटेड ( JDU ) के शीर्ष नेतृत्व से बगावत मोकामा के विधायक अनंत सिंह को भारी पड़ गया। पार्टी ने उन्हें तथा उनकी पत्नी नीलम देवी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time