गम्हरिया: गम्हरिया थाना के समीप स्थित बिस्को स्टील उद्योग प्रालि की महिला कामगार द्वारा अपने ठेकेदार पप्पू पटेरिया व उसका साथी पुष्कर यादव के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने से आक्रोशित ठेकेदार ने महिला को काम से निकाल दिया. गुरूवार को जब ठेकेदार पप्पू पटेरिया ने उसे कंपनी में प्रवेश करने नहीं दिया तो वह झामुमो कैंप कार्यालय पहुंच इसकी जानकारी दी.
ठेकेदार पर कार्रवाई करने की गुहार
साथ ही न्याय दिलाने व ठेकेदार पर कार्रवाई करने की गुहार लगायी. महिला की शिकायत से कार्यकर्ता भड़क गये. साथ ही प्रखंड अध्यक्ष भोमरा माझी के नेतृत्व में कंपनी पहुंच प्रबंधन से वार्ता की. इस दौरान प्रबंधन ने मामले से अनभिज्ञता जताते हुए दुःख प्रकट किया. साथ ही दोषी ठेकेदार पर कार्रवाई करने तथा महिला को दोबारा काम पर रखने का आश्वासन पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया.
इसे भी पढ़ें :SUCCESS STORY : पीएमजनमन योजना से प्रमिला सबर बनीं आत्मनिर्भर, गांव की महिलाओं लिए बनी प्रेरणा
There is no ads to display, Please add some



















































