Gamharia: बंद कमरे में मिला खून से सना शव, पत्नी बच्चों सहित फरार – हत्या की आशंका

गम्हरिया:  गम्हरिया थाना क्षेत्र के धीराजगंज में शनिवार को एक घर के अंदर से युवक का शव बरामद किया गया. कमरे में ताला बंद था और आसपास दुर्गंध फैलने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. जब पुलिस ने दरवाजा खुलवाया, तो भीतर खून से लथपथ युवक मृत अवस्था में पाया गया.

पुलिस द्वारा प्रारंभिक जांच में पाया गया कि युवक की हत्या संभवतः तेज धार वाले हथियार से की गई है. कमरे की हालत और फर्श पर फैले खून से यह स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं कि वार बेहद क्रूरता से किया गया था.

पड़ोसियों के अनुसार युवक हाल ही में सोमवार को अपनी पत्नी और बच्चों के साथ इस मकान में किराए पर रहने आया था. दो दिनों तक घर में ताला लटका रहा. घटना के बाद से उसकी पत्नी बच्चों के साथ लापता है. शव की पहचान अब तक नहीं हो सकी है, जिससे पुलिस के लिए चुनौती और बढ़ गई है.

इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद से धीराजगंज में भय का वातावरण व्याप्त है. पुलिस टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर मामले की गहनता से जांच कर रही है. साथ ही फरार महिला की तलाश में छापेमारी भी की जा रही है.

 

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: राज्यपाल रहते जिसे गोद लिया उसे भूली राष्ट्रपति, अब बदहाली में जी रहा जीवन – करनी पड़ती है टॉयलेट की सफाई

Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा में रामनवमी की धूम: परंपरा, पराक्रम और आस्था का दिखा अनूठा संगम

बहरागोड़ा : मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के जन्मोत्सव पर बहरागोड़ा की सड़कें केसरिया रंग में रंग गईं। राम मंदिर मैदान और स्थानीय कमेटियों द्वारा आयोजित इस भव्य शोभायात्रा ने न…

Spread the love

Gua : विस्थापितों के घर पर चला SAIL का बुलडोजर, विरोध के बाद प्रशासन झुका, विस्थापितों को मिला दो दिन का समय

गुवा : गुवा बाजार स्थित डिपासाई और जाटा हाटिंग क्षेत्र में शनिवार को सेल प्रबंधन द्वारा अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की गई। सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई इस कार्रवाई…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time