Gamharia: फंदे से झूलता मिला वृद्ध का शव, जांच में जुटी पुलिस

गम्हरिया: गम्हरिया थाना क्षेत्र के बोलाइडीह रोड नंबर 9 से शुक्रवार सुबह एक वृद्ध का शव फंदे से झूलता हुआ मिला. मृतक की पहचान 63 वर्षीय रामाधार प्रसाद के रूप में की गई है. सुबह जब परिजनों ने उन्हें कमरे में कुर्सी के सहारे फंदे से लटका देखा, तो घर में अफरा-तफरी मच गई. परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना गम्हरिया पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि घटना आत्महत्या है या इसके पीछे कोई अन्य कारण छिपा है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मृतक रामाधार प्रसाद अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं. सभी संतानें विवाहित हैं. घटना के बाद पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल व्याप्त है.

इसे भी पढ़ें : Potka: प्रोत्साहन राशि के लिए धरने पर कृषक मित्र

Spread the love

Related Posts

Seraikela : जुनियर नेशनल खो – खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड की टीम ओडिशा के लिए हुई रवाना 

सरायकेला : खो- खो इंडिया के द्वारा आयोजित जूनियर नेशनल खो – खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड की टीम टाटानगर रेलवे स्टेशन से ढेंकनाल,आठगढ़ , कटक के…

Spread the love

Jamshedpur  : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन व आरके सिंह फैंस क्लब द्वारा साकची में लगाया गया सहायता शिविर

Jamshedpur  : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन व आरके सिंह फैंस क्लब द्वारा साकची में लगाया गया सहायता शिविर जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन एवं आरके सिंह फैंस क्लब के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time