Gamharia: बरसाती बीमारियों से लड़ने के लिए अलर्ट मोड में गम्हरिया प्रशासन, टास्क फोर्स टीम तैनात

गम्हरिया:  डायरिया और अन्य बरसाती संक्रामक रोगों से निपटने के लिए गम्हरिया प्रखंड प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में प्रखंड विकास पदाधिकारी अभय कुमार द्विवेदी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. लक्ष्मी कुमारी के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की. बैठक में मानसूनी बीमारियों की रोकथाम को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई.

बीडीओ द्विवेदी ने जानकारी दी कि प्रखंड स्तर पर एक टास्क फोर्स टीम का गठन कर लिया गया है. यह टीम प्रत्येक आयुष्मान भारत-आरोग्य मंदिर में तैनात रहेगी. प्रत्येक केंद्र को 300 ओआरएस पैकेट उपलब्ध कराए गए हैं. सभी केंद्रों पर जरूरी दवाइयों की आपूर्ति भी पूरी कर दी गई है.

इसे भी पढ़ें : Firing On Kapil Sharma’s Cafe: कपिल शर्मा के कनाडा वाले ‘कैफे’ पर चलीं गोलियां, कॉमेडियन ने कहा – हम हार नहीं मानेंगे

स्वच्छ पेयजल सुनिश्चित करने के लिए आज, सोमवार से ब्लीचिंग पाउडर का वितरण भी शुरू कर दिया गया है. नवागढ़ पंचायत में पेयजल की गुणवत्ता को देखते हुए बीटीटी टीम को दवा व ब्लीचिंग पाउडर उपलब्ध कराया गया है. इसके साथ ही छोटा गम्हरिया और जगन्नाथपुर पंचायतों में भी इन सामग्रियों की आपूर्ति कर दी गई है.

बीडीओ ने बताया कि मानसून के दौरान जलजमाव, गंदगी और दूषित जल आपूर्ति के कारण डायरिया जैसे रोगों के फैलने की आशंका अधिक होती है. ऐसे में सक्रिय निगरानी, दवा वितरण, और जनजागरूकता ही इससे बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है.

 

इसे भी पढ़ें : Gamhariya : मूसरीकूदर स्थित पॉल्ट्री फॉर्म में घुसा अजगर, कई मुर्गे को बनाया निवाला


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका को भाजपा नेत्री ने किया सम्मानित

पोटका : भाजपा महिला नेत्री सीमा मंडल के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा और समर्पण को उत्सव के रूप में मनाते हुए…

Spread the love

Potka : पोटका सीएचसी में रक्तदान शिविर का आयोजन,  प्रभारी पदाधिकारी ने कहा रक्तदान से किसी को जीवन दान मिल सकता है 

पोटका : जिले के उपायुक्त के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पोटका में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time