गम्हरिया: कांड्रा-सरायकेला मुख्य मार्ग पर दुगनी कोलढीपी के पास मंगलवार रात करीब एक बजे अनाज लदा ट्रक आगे से जा रही दूसरे वाहन से टकरा गयी, हालांकि टक्कर लगते ही दूसरा वाहन का चालक वाहन लेकर फरार हो गया. टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं शॉट सर्किट होने की वजह से ट्रक में आग लग गयी. इससे काफी मात्रा में अनाज भी जल गयी. उक्त घटना में चालक व खलासी को भी चोटें आयी, ट्रक में आग लगते देख दोनों निकल कर भाग गये. ट्रक में आग लगते ही उक्त मार्ग पर अफरा-तफरी मच गयी. वहीं आस पास के लोगों ने घटना की जानकारी सरायकेला थाना पुलिस को दी गयी. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दमकल के माध्यम से आग पर काबू पाया.
इसे भी पढ़ें : Jadugora: झारखंड स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जादूगोड़ा के हेमंत कुमार सोरेन ने लॉन्ग जंप में सिल्वर व रिले में गोल्ड जीता
There is no ads to display, Please add some





















































