Gamharia: कोलाबिरा रेलवे भीतरी पुल जलमग्न – पानी के तेज बहाव में फंसी बसें, घंटों बाधित रहा यातायात

गम्हरिया: लगातार हो रही मूसलधार वर्षा का असर सरायकेला-कांड्रा मुख्य मार्ग पर देखने को मिला, जहां कोलाबिरा के पास बना रेलवे का भीतरी पुल पूरी तरह जलमग्न हो गया। तेज बारिश के कारण मुख्यमार्ग पर ऊपर से पानी बहने लगा, जिससे सुबह पांच बजे से नौ बजे तक लगभग चार घंटे तक वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप रहा।

जान हथेली पर रख पार कर रहे लोग
हालांकि प्रशासन ने मार्ग बंद किया, फिर भी कुछ लोग अपनी जान जोखिम में डालकर पानी के तेज बहाव के बीच पुल पार करते नजर आए। इस दौरान दो बसें भी जलजमाव में फंस गईं, जिससे बड़े वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रुक गई और दोनों ओर भारी वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप
जिप सदस्य शंभू मंडल ने स्थिति पर नाराजगी जताते हुए कहा कि कोलाबिरा रेलवे ब्रिज में जलजमाव के कारण लोगों को आवाजाही में भारी कठिनाई हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण एजेंसी द्वारा निर्माण कार्य के दौरान लापरवाही और अनियमितता बरती गई, जिसके चलते आज यह संकट खड़ा हुआ है।

 

इसे भी पढ़ें : Gamharia: लाखों की मरम्मत बारिश के आगे हुई बेअसर, गम्हरिया रेलवे स्टेशन का अंडरपास फिर जलमग्न

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ रेल यात्री संघर्ष समिति मुखर, रणनीति बनाने को 23 को अहम बैठक

यात्री ट्रेनों को रोक कर मालगाड़ियों को प्राथमिकता देना गलत संघर्ष समिति के 50 समूह बनाए जाएंगे एक और बड़ी बैठक का आयोजन 23 अप्रैल को रेलवे स्टेशन पर दस्तखत…

Spread the love

Jamshedpur : सेंदरा पर्व पर पूरी तरह शिकार पर रहेगी रोक : प्रधान वन संरक्षक 

वन विभाग के अधिकारियों के साथ 85 गांव के इको विकास समिति के सदस्य हुए शामिल जमशेदपुर : सेंदरा पर्व को लेकर इस बार दलमा क्षेत्र में वन विभाग ने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time