Gamharia: सकला मार्डी बने राजद के सरायकेला-खरसावां जिलाध्यक्ष

गम्हरिया: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सरायकेला-खरसावां जिला इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को गम्हरिया में संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रदेश महासचिव अर्जुन प्रसाद यादव ने की. इस मौके पर पार्टी संगठन को मजबूत करने, राजद की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने, और जिला नेतृत्व के चुनाव पर विस्तार से चर्चा की गई. जिलाध्यक्ष पद के लिए मतदान प्रक्रिया में कुल 73 मतदाताओं ने हिस्सा लिया. इसमें सकला मार्डी को 67 मत प्राप्त हुए. इसके साथ ही उन्हें विधिवत रूप से जिलाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया. सकला मार्डी की जीत को कार्यकर्ताओं ने नई ऊर्जा और भरोसे का प्रतीक बताया.

माला पहनाकर हुआ भव्य स्वागत
जिलाध्यक्ष चुने जाने की घोषणा के बाद सकला मार्डी का प्रखंड और नगर अध्यक्षों सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया. कार्यक्रम में राजद के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें एस.डी. प्रसाद, गाजू साव, पुष्पा सिंह, राजकुमारी सिंह, यशवंत सिंह, रामेश्वर सिंह, भादो माझी सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे. बैठक में निर्णय लिया गया कि पार्टी अब जनसंपर्क अभियान तेज करेगी और संगठनात्मक ढांचे को पंचायत स्तर तक विस्तार देगी. सकला मार्डी ने कहा कि वे पार्टी की नीतियों को जनता के बीच प्रभावशाली ढंग से पहुंचाने का कार्य करेंगे और युवा कार्यकर्ताओं को जोड़ने पर विशेष बल देंगे.

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: कांग्रेस की जिला स्तरीय संगठन सृजन बैठक आयोजित, अग्रणी संगठन विभाग की समीक्षा की गई, जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे शामिल

Spread the love

Related Posts

Ramgrah : मुख्यमंत्री सपत्नीक पहुंचे रजरप्पा, मां छिन्नमस्तिका मंदिर की पूजा

रामगढ़ : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी सह विधायक कल्पना सोरेन के साथ शनिवार को रजरप्पा के प्रसिद्ध मां छिन्नमस्तिका मंदिर पहुंचे. इस दौरान दोनों ने वहां पूजा-अर्चना की तथा…

Spread the love

Jadugoda : डोमजूडी में दो दिवसीय फुटबॉल टुर्नामेंट का समापन, बड़ा गोविंदपुर बीजेपी बना विजेता, उपविजेता बनी नरवा पहाड़ की कदमा फुटबॉल टीम

जादूगोड़ा : नरवापहाड़ स्थित डोमजुड़ी में वीर बयार खेरवाल सोसाइटी की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ का शनिवार को समापन हो गया. उक्त प्रतियोगिता में बड़ा गोविंदपुर बीजेपी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *