Gamharia : पाकुड़गोड़ा में रास्ते पर रखे गिट्टी से फिसलकर बाइक सवार वृद्ध घायल

गम्हरिया: गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत यशपुर पंचायत के पाकुड़गोड़ा में एक व्यक्ति द्वारा सड़क पर गिट्टी रखे जाने से कई राहगीर गिरकर घायल हो रहे. मंगलवार की रात भी शादि समारोह में शामिल होने मुड़कुम जा रहे बाइक सवार वृद्ध भी घायल हो गये. इस दौरान गिरने की आवाज सुन निकले ग्रामीणों द्वारा उसे उठाया गया. सड़क पर गिराये गये गिट्टी को हटाने को लेकर ग्रामीणों द्वारा कई बार गुहार लगायी गयी.

ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है

इसके बाद भी कोई पहल नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है. ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर गिट्टी गिराने वाला व्यक्ति गांव का नहीं है. कभी-कभी गांव आने पर ग्रामीणों द्वारा गिट्टी को सड़क से हटवाने को कहा जाता है. इसके बाद भी उसके द्वारा हटाया नहीं जा रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि उक्त गिट्टी में फंसकर रोजाना रात को बाइक व साइकिल सवार राहगीर घायल हो रहे है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : करीम सिटी कॉलेज में सिक्का संग्रहालय का दौरा आयोजित

Spread the love
  • Related Posts

    Jadugora : तालसा गांव में गोम्हा पर्व की धूम, रिंझा नृत्य ने बांधा समां

    करम गोसांय की पूजा कर ग्रामीणों ने मांगी सुख-समृद्धि और अच्छी फसल की कामना जादूगोड़ा : यूसिल के तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से सटे तालसा गांव में गोम्हा पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास…

    Spread the love

    Jamshedpur : जगत पुत्री कुल्लू रानी माता का जन्मोत्सव 3 से 5 सितम्बर तक

    जमशेदपुर : शहर की धार्मिक संस्था अति उत्तम शक्ति परिवार द्धारा जगत पुत्री माँ अति उत्तमेश्वरी कुल्लू रानी का तीन दिवसीय जन्म उत्सव हर साल की तरह इस साल भी…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time