Gamharia: वीर शहीद जिरपा सिंह लाया के शौर्य को किया गया नमन

गम्हरिया: बुरूडीह पंचायत अंतर्गत रायमारा गांव में भूमिज विद्रोह के महानायक वीर शहीद गंगानारायण सिंह की सरदार वाहिनी के मुख्य सेनापति वीर शहीद जिरपा सिंह लाया का शहादत दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया.
इस अवसर पर समाज के लोगों ने स्वर्गीय जिरपा सिंह लाया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें कृतज्ञतापूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित की.

भूमिज विद्रोह की ऐतिहासिक गाथा

समाज के पागा सरदार ने बताया कि अंग्रेजों के विरुद्ध भूमिज विद्रोह में गंगानारायण सिंह ने सरदार वाहिनी का गठन किया था. इसी वाहिनी में मुख्य सेनापति के रूप में वीर जिरपा सिंह लाया ने अग्रणी भूमिका निभाई थी. उनका योगदान स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित है.

समाज के लोगों की गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम में पागा सरदार सहित कई प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे.
इनमें बृहस्पति सरदार, अनिल सरदार, शम्भु सरदार, तारकेश्वर सरदार, हरेराम सिंह सरदार, भोला सिंह सरदार, रोहित सिंह सरदार, हरिदयाल सिंह सरदार, अजित सिंह सरदार और शत्रुघ्न सरदार शामिल थे.
इन सभी ने अपने श्रद्धासुमन अर्पित कर वीर सेनापति की स्मृति को जीवंत किया.

 

इसे भी पढ़ें : Chaibasa: “अरबों की राजस्व क्षति और बढ़ती बेरोजगारी”—बंद खदानों पर बोले विपीन पूर्ति 

Spread the love

Related Posts

Gua : भीषण गर्मी में सेलकर्मियों को राहत, खदान क्षेत्र में नींबू पानी, ओआरएस और सत्तू का वितरण

गुवा : गुवा सेल के खदान क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए कार्यपालक निदेशक के निर्देश पर खदानों में कार्यरत सेलकर्मियों एवं ठेका श्रमिकों के बीच नींबू…

Spread the love

Jamshedpur : मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज के ग्रेजुएशन सेरेमनी में एक जून को राज्यपाल होंगे शामिल, उपायुक्त ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण 

जमशेदपुर : राज्यपाल, झारखंड संतोष कुमार गंगवार के दिनांक 01 जून 2026 को प्रस्तावित जमशेदपुर आगमन के मद्देनजर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन ने मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज (एमटीएमसी),…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time