गम्हरिया: कांड्रा थाना क्षेत्र के पिंड्राबेड़ा स्थित सर्विस रोड पर एक सब्जी लदे सवारी ऑटो ने साइकिल सवार महिला को टक्कर मार दी. हादसे में महताबेड़ा निवासी सुकुरमनी मुर्मू घायल हो गई. वह साइकिल से मजदूरी करने जा रही थी, तभी यह दुर्घटना घटी.घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोग जुट गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महिला को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया. उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है.
हादसा बना चिंता का कारण
यह घटना आदित्यपुर-कांड्रा मुख्य मार्ग पर वाहनों की लापरवाही और सर्विस रोड पर यातायात प्रबंधन की कमजोरियों की ओर संकेत करती है. क्षेत्रवासियों का कहना है कि ऐसे हादसे अक्सर होते रहते हैं, लेकिन ठोस उपाय नहीं किए जा रहे.
इसे भी पढ़ें :
There is no ads to display, Please add some



















































