Gamhariya : नाला का पानी सर्विस रोड पर बहने से राहगीरों में आक्रोश

गम्हरिया : गम्हरिया लाल बिल्डिंग चौक व दुर्गा पूजा मैदान के पास सर्विस रोड पर नाले का पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर जम गया है. इससे लोगों को आवागमन में कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है. राहगीरों ने बताया कि इस रोड का रखरखाव सड़क निर्माता एजेंसी जेएआरडीसीएल की जिम्मे में है. इसके लिए कंपनी टोल टैक्स वसूलती है. इसके बावजूद लोगों को सुविधा नहीं मिल पा रही है. एजेंसी की लापरवाही व लोगों की समस्याओं की अनदेखी किये जाने की वजह से आये दिन सर्विस रोड पर पानी जमा हो जाता है. इससे लोगों को परेशानी हो रही है. इसकी शिकायत करने के बावजूद किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जा रही है. इससे लोगों में एजेंसी के प्रति आक्रोश व्याप्त है.

इसे भी पढ़ें : Gamaharia: डायन प्रथा के खिलाफ जयकान में चला जागरूकता अभियान, शामिल हुई पद्मश्री छुटनी महतो

Spread the love

Related Posts

Gua : आईकुटी गांव में बहारी लोगों द्वारा अंधाधुंध पेड़ों की कटाई, ग्रामीण मर्माहत

सरना स्थाल पर पेड़ों की कटाई से जनजातीय आस्था और परंपरा पर उठे सवाल गुवा : नोवामुंडी क्षेत्र के आईकुटी गांव में बहारी लोगों ने बिना स्थानीय अधिकारियों और ग्रामीणों…

Spread the love

Jamshedour : न्युवोको ने नॉर्थ-ईस्ट गदरा पंचायत में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

जमशेदपुर : न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड ने जोजोबेरा सीमेंट प्लांट के पास नॉर्थ-ईस्ट गदरा पंचायत में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया. शिविर का उद्देश्य जोजोबेरा सीमेंट प्लांट के आसपास के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *