घाटशिला उपचुनाव: भूमिज-मुंडा समाज का विशाल सम्मेलन, संजीव सरदार ने किया सोमेश सोरेन को वोट देने का आह्वान

घाटशिला:  घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के गालूडीह में आज भूमिज-मुंडा समाज का एक दिवसीय विशाल सम्मेलन आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में घाटशिला, मुसाबनी, धालभूमगढ़ और गुड़ाबांधा प्रखंडों से तीन हजार से अधिक लोग शामिल हुए। मुख्य अतिथि पोटका विधायक संजीव सरदार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाज की एकता, अधिकार और विकास पर जोर दिया।

विधायक संजीव सरदार ने कहा, “हमें भूमिज समाज को एकजुट करना होगा। झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और असम सहित कई राज्यों में हमारे लोग फैले हैं, लेकिन एकजुटता की कमी के कारण हम अपनी ताकत नहीं दिखा पा रहे। अब समय है कि हम संगठित होकर समाज की दिशा तय करें।”

उन्होंने उपचुनाव का जिक्र करते हुए कहा, “स्व. रामदास सोरेन के असामयिक निधन के बाद यह उपचुनाव समाज की एकता की परीक्षा है। पिछली बार झामुमो ने मुझे टिकट देकर हमारे समाज को मान-सम्मान दिया। आज मैं देश में एकमात्र भूमिज विधायक हूँ, और यह गर्व की बात है।”

संजिव सरदार ने झामुमो सरकार के कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि पेसा कानून को सख्ती से लागू कर पारंपरिक व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने अपील की कि घाटशिला से झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन को एकजुट होकर जिताएं, ताकि समाज के अधिकार और सम्मान सुनिश्चित हो।

विधायक ने बताया कि उन्होंने हाल ही में विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न भूमिज गांवों और टोलों का दौरा किया, जहां लोगों ने अपनी समस्याएं साझा कीं। चुनाव के बाद समाजिक विकास पर विशेष बैठक कर ठोस कदम उठाए जाएंगे।

कार्यक्रम में आदिवासी भूमिज समाज के अध्यक्ष सुनील सिंह सरदार ने कहा, “संजिव सरदार हमारे समाज का गौरव हैं। उन्होंने हमेशा समाज की आवाज बुलंद की है। इसलिए घाटशिला उपचुनाव में हमारा समाज झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन के साथ खड़ा रहेगा।”

मुख्य रूप से उपस्थित लोग: प्रीतम सिंह, झंटू सिंह, कालीराम सिंह भूमिज, शुभंकर सिंह भूमिज, तुषार कांत सरदार, प्रदीप सिंह, कार्तिक सिंह, सुकुमार सिंह, अमर सिंह सरदार, सुनील सरदार, बलराम सिंह, सुनाराम सिंह सहित हजारों समाजिक गणमान्य लोग।

 

 

इसे भी पढ़ें :

घाटशिला उपचुनाव: आज़ाद समाज पार्टी ने झामुमो प्रत्याशी को दिया समर्थन, सोमेश चंद्र सोरेन ने जताया आभार


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : टाटा मोटर्स में बोनस समझौते से खुश कर्मचारियों ने पेंट फैक्ट्री में अध्यक्ष व महामंत्री का किया जोरदार स्वागत

    जमशेदपुर : ऐतिहासिक बोनस समझौता के खुशी में टाटा मोटर्स के पेंट फैक्ट्री में एक अभिनंदन समारोह आयोजित की गई। जिसमें टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद,…

    Spread the love

    Jhargram : जनता के बीच पहुंचे विधायक, चाय पर चर्चा में सुनीं जनता की समस्याएं, समाधान का दिया भरोसा

    झाड़ग्राम : लोगों की समस्याओं और शिकायतों को करीब से जानने के लिए झाड़ग्राम के विधायक लक्ष्मीकांत साउ ने मंगलवार सुबह विधानसभा क्षेत्र के 9 नंबर वार्ड में ‘चाय पर…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time