घाटशिला: घाटशिला उपचुनाव को लेकर संजीव सरदार पुरे दमख़म से जनता के बीच प्रचार-प्रसार में जुटे हुए हैं. इसी दौरान झामुमो के स्टार प्रचारक और पोटका विधायक सरदार ने आज घाटशिला विधानसभा के विभिन्न गांवों में लोगों से बातचीत किया।
विधायक संजीव सरदार ने ग्रामीणों से क्षेत्र के विकास, रोजगार, शिक्षा, सड़क और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की. साथ ही ग्रामीणों को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत भी कराया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में अबुआ सरकार जनहित के हर मोर्चे पर काम कर रही है।
![]()
स्थानीय लोगों ने भी राज्य सरकार की सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, फसल राहत योजना, पथ निर्माण योजना, और आदिवासी छात्रवृत्ति योजना — की सराहना करते हुए झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन को विजयी बनाने भरोसा दिया। विधायक सरदार ने भरोसा जताया कि जनता इस बार विकास, स्थिरता और झारखंड की अस्मिता के पक्ष में वोट करेगी। इस जनसंपर्क अभियान में बड़ी तादाद मे ग्रामीण और क्षेत्र के युवा शामिल थे.
इसे भी पढ़ें :
Chaibasa: कोल्हान बंद का दिखा मिला-जुला असर, बस सेवाएं ठप – सड़कें खाली