घाटशिला उपचुनाव: उप चुनाव को लेकर अलर्ट मोड में प्रशासन, बॉर्डर पर जाँच टीमें तैनात

घाटशिला:  घाटशिला उप चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में हैं. स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा पारदर्शी संपन्न कराने के हेतू चेकपोस्ट के माध्यम से कड़ी निगरानी रखी जा रही है. अंतर्राज्यीय व अंतरजिला सीमाओं पर अवैध शराब, पैसा या ड्रग्स के अवैध परिवहन की रोकथाम के लिए वाहनों की कड़ाई से जाँच की जा रही है.

इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार झारखंड- पश्चिम बंगाल और झारखंड- ओड़िशा के बॉर्डर पर उत्पाद विभाग की विशेष जांच टीमें तैनात की गई है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि पड़ोसी राज्यों के सीमावर्ती क्षेत्रों से चुनाव को प्रभावित करने के उद्देश्य से अवैध शराब के परिवहन की संभावना रहती है। इसी के मद्देनजर उत्पाद विभागीय पदाधिकारी को अपनी टीम की प्रतिनियुक्ति करते हुए 24X7 विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए हैं ।

उन्होने कहा कि सभी अंतर्राज्यीय एवं अंतर्जिला चेकपोस्ट के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि अवैध शराब, पैसा, ड्रग्स या किसी प्रकार के उपहार का अवैध परिवहन नहीं होने पाये जिससे चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित किया जा सके।

सभी चेकनाकाओं पर तीन पालियों में दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति कर 24×7 सभी छोटे-बड़े वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है ।

 

 

इसे भी पढ़ें :

घाटशिला उपचुनाव: घाटशिला पहुंचे स्टार प्रचारक संजीव सरदार, बोले – झारखंड अस्मिता के पक्ष में वोट करेगी जनता


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : टाटा मोटर्स में बोनस समझौते से खुश कर्मचारियों ने पेंट फैक्ट्री में अध्यक्ष व महामंत्री का किया जोरदार स्वागत

    जमशेदपुर : ऐतिहासिक बोनस समझौता के खुशी में टाटा मोटर्स के पेंट फैक्ट्री में एक अभिनंदन समारोह आयोजित की गई। जिसमें टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद,…

    Spread the love

    Jamshedpur : अधिवक्ता अनुराधा चौधरी का निधन, बार कौंसिल व बार एसोसिएशन ने जताया शोक

    जमशेदपुर : जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन की वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीमती अनुराधा चौधरी का मंगलवार को निधन हो गया। उनके निधन पर झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाईस चेयरमैन और वरिष्ठ…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time