घाटशिला: घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में आगामी 11 नवंबर को उपचुनाव के मद्देनजर शराब की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने उत्पाद अधिनियम की धारा 26 के तहत यह निर्णय लिया है।
घाटशिला में शराब की बिक्री 9 नवंबर शाम 5 बजे से 11 नवंबर शाम 5 बजे तक पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। इस दौरान किसी भी प्रकार की शराब की बिक्री या वितरण पर कार्रवाई की जाएगी।
इस कदम का उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाना है। ड्राइ डे लागू होने से वोटरों और स्थानीय प्रशासन के लिए चुनावी माहौल सुरक्षित और व्यवस्थित रहेगा।