Ghatsila : डुमरी विधायक टाईगर जयराम महतो और देवेंद्र नाथ महतो ने घाटशिला में तेज किया चुनाव प्रचार

  • जेएलकेएम प्रत्याशी रामदास मुर्मू को समर्थन देने की ग्रामीणों से अपील
  • जेएलकेएम कार्यकर्ताओं में बढ़ा उत्साह, स्थानीय मुद्दों पर आधारित जनसंपर्क

घाटशिला : घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। मंगलवार को डुमरी विधायक एवं जेएलकेएम सुप्रीमो टाईगर जयराम महतो और केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो घाटशिला और ढालभूमगढ़ प्रखंड अंतर्गत रघुनाथडीह, सोनाखून चौक, आमाडोबी, पोड़ियासोल, बेहड़ा वाकि, चाकदोहा सहित कई गांवों में जनसंपर्क अभियान में शामिल हुए। उन्होंने नुक्कड़ सभाओं में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि जेएलकेएम प्रत्याशी रामदास मुर्मू शिक्षित, ईमानदार और सामाजिक सरोकार रखने वाले नेता हैं। उन्होंने कहा कि जेएलकेएम को वोट करने वाले हर मतदाता को भविष्य में गर्व होगा, क्योंकि चुनाव जीतने के बाद जनता के हक और अधिकार को विधानसभा में मजबूती से उठाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : घाटशिला उपचुनाव: मुसाबनी से घाटशिला तक, दलित समाज को संगठित करने में जुटे टिक्की मुखी

उपचुनाव में नए समीकरण और बदलाव की लहर, गांव-गांव में हो रहा संवाद अभियान

टाइगर जयराम महतो ने कहा कि बीजेपी और जेएमएम दोनों प्रत्याशी सत्ता परिवार से आते हैं, और यदि “राजा का बेटा ही राजा” बनने की परंपरा जारी रही तो लोकतंत्र कमजोर होगा। उन्होंने कहा कि स्वयं डुमरी के विधायक होने के बावजूद उन्होंने जादूगोड़ा और घाटशिला क्षेत्र की समस्याओं को सदन में उठाया है। जनता के सहयोग से जीत मिलने पर दवाई, कमाई, पढ़ाई और सिंचाई की व्यवस्था मजबूत की जाएगी।

इसे भी पढ़ें : Saraikela: सरायकेला–खरसावाँ में अवैध लौह अयस्क का भंडाफोड़, एक वाहन जब्त

जनता से जुड़े मुद्दों को विधानसभा में उठाने का वादा

केंद्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि वोट सिर्फ चुनाव का हिस्सा नहीं बल्कि विकास और अधिकार का साधन है। उन्होंने कहा कि बीजेपी और जेएमएम जनता को गुमराह कर रहे हैं, जबकि जेएलकेएम का उद्देश्य क्षेत्र की वास्तविक समस्याओं का समाधान करना है। नुक्कड़ सभाओं को प्रेम मार्डी, नवीन कुमार, दमयंती मुंडा, बेबी, रेखा, सूरज साहू, तरुण गोपेश और अन्य नेताओं ने संबोधित किया।

Spread the love

Related Posts

Jhargram :  West Bengal में “सदगोप डेवलपमेंट बोर्ड” के गठन की घोषणा का समाज ने किया स्वागत, अभिनंदन सभा में CM का किया साधूवाद

झाड़ग्राम : राज्य के विभिन्न हिस्सों में समुदाय-आधारित विकास की मांग को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच एक महत्वपूर्ण सरकारी घोषणा ने कई समाजों में नई उम्मीद जगाई है। विशेष…

Spread the love

Jhargram : भाजपा प्रत्याशी राजेश महतो के मानवीय पहल की सराहना, लोगों ने प्रत्याशी को बताया जनता का हितैषी

झाड़ग्राम : झाड़ग्राम जिले के अंतर्गत पड़ने वाले विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार जोर पकड़ रहा है.  चुनावी माहौल और तेज होती राजनीतिक बयानबाज़ी के बीच गोपीबल्लभपुर बिधानसभा क्षेत्र से…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time