Ghatsila : “व्यक्तिगत मर्यादा से ऊपर नहीं राजनीति” — डॉ. दिनेश कुमार षड़ंगी ने भाजपा जिला अध्यक्ष को दी 48 घंटे की चेतावनी

  • पूर्व मंत्री ने कहा – परिवार की गरिमा पर की गई टिप्पणी अस्वीकार्य
  • सार्वजनिक माफी नहीं तो दायर होगा मानहानि मुकदमा
  • राजनीति में संवाद जरूरी, निजी हमले लोकतंत्र को कमजोर करते हैं

घाटशिला : झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं पूर्व विधायक डॉ. दिनेश कुमार षड़ंगी ने भाजपा जिला अध्यक्ष चंडी चरण साव के हालिया बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। एक निजी साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि राजनीति का स्तर इतना नीचे नहीं गिरना चाहिए कि किसी के परिवार की मर्यादा पर सवाल उठाए जाएं। डॉ. षड़ंगी ने साफ कहा कि श्री साव कुणाल पर राजनीतिक आरोप लगा सकते हैं, लेकिन उनके स्वर्गीय भाई और पुत्र के निजी रिश्तों पर टिप्पणी करना शर्मनाक और अस्वीकार्य है। उन्होंने भाजपा जिला अध्यक्ष को 48 घंटे में सार्वजनिक माफी मांगने की चेतावनी दी।

इसे भी पढ़ें : Pawan Singh: “मेरा भी दिल करता है कि दरवाजा मेरा बेटा या बेटी खोले” पत्नी से विवाद के बीच भावुक हुए पावर स्टार

पूर्व मंत्री ने आगे कहा कि राजनीतिक द्वेष की पराकाष्ठा तब होती है जब कोई व्यक्ति सीमाएं लांघकर परिवारों की मर्यादा पर टिप्पणी करने लगे। उन्होंने यह भी बताया कि उनके पुत्र कुणाल अपने चाचा के इलाज के दौरान दिल्ली और मुंबई कई बार मिलने गए थे, और यह तथ्य सार्वजनिक रूप से प्रमाणित है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके भाई के निधन के समय भी कुणाल मुंबई में उनके साथ मौजूद थे। इस बयान के जरिए डॉ. षड़ंगी ने सत्यता और पारिवारिक सम्मान की रक्षा का दावा किया

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: इंश्योरेंस कंपनी ने ठुकराया 4 लाख का क्लेम, अब देने होंगे 9 लाख

डॉ. षड़ंगी ने कहा कि भाजपा जिला अध्यक्ष द्वारा की गई भ्रामक और अनर्गल टिप्पणियाँ उनके परिवार की गरिमा को ठेस पहुंचाती हैं। उन्होंने दो टूक कहा कि यदि 48 घंटे में सार्वजनिक माफी नहीं मांगी गई, तो वे मानहानि का मुकदमा दर्ज कराएंगे। पूर्व मंत्री ने कहा कि राजनीति विचारों और विकास के मुद्दों पर होनी चाहिए, न कि निजी जीवन और परिवारों की मर्यादा को निशाना बनाकर

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई नप के वार्ड 15 से अंजली मैदान में, बताया विकास का विजन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव की के अंतिम दिन बुधवार को नामांकन प्रपत्र दाखिल करने की होड़ रही। बुधवार को जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड 15 से प्रत्याशी अंजली…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई नप के वार्ड 20 से निर्मला देवी ने दाखिल किया नामांकन, मुलभूत समस्याओं का निदान प्राथमिकता

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन पर्चा भरने की होड़ रही. बुधवार को जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड 20 से प्रत्याशी निर्मला देवी ने नामांकन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *