गिरिडीह में देर रात नकाबपोश अपराधियों ने दी डकैती की घटना को अंजाम, 8 लाख की जेवरात सहित 2 लाख नकदी लेकर हुए फरार

 

 

गिरिडीह: गिरिडीह के बिरनी थाना क्षेत्र अंतर्गत बिराजपुर चौक स्थित सुरेश मोदी और राजेश मोदी के घर मे शुक्रवार के रात लगभग 3 बजे नकाबपोश सात अपराधियों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया. गृह स्वामी के अनुसार सात की संख्या में आए अपराधियों ने पिस्टल एवं धारदार हथियार की नोक पर घर मे महिलाओं एवं बच्चों सहित बुजुर्गों को कैद कर लिया एवं घर के हर एक कोने-कोने को खंगाला.

गृहस्वामी के अनुसार अपराधियों ने लगभग 20 मिनट तक घर में तांडव मचाते हुए घर में रखें सोना चांदी एवं नकदी रुपए लेकर चलते बने, इतना ही नहीं अपराधियों ने घर में उपस्थित महिलाओं के मोबाइल को भी छीन लिया. लेकिन किसी प्रकार गृह स्वामी का छोटा पुत्र अपना मोबाइल बचाने में सफल रहा. बताया जा रहा है कि अपराधियों ने घर के अलमारी में रखे लगभग 8 लाख के जेवर तथा 2 लाख नगदी लूट कर ले गए.

 

इसे भी पढ़ेः तमिलनाडु के कोयंबटूर में एलपीजी टैंकर दुर्घटनाग्रस्त, गैस लीक रोकने के लिए मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीमें

 

इधर घटना के बाद गृह स्वामी ने पड़ोसियों की इस घटना को जानकारी दिया और गृह स्वामी का छोटा पुत्र अपने मोबाइल से बिरनी पुलिस घटना को इस घटना की सूचना दी. सूचना मिलते ही बिरनी थाना की पुलिस बिराजपुर पहुंच चुकी है एवं घटना की जांच में जुट गई है. वहीं क्षेत्र में इस लूट की घटना की खबर आग की तरह फैल गई. घटना की जानकारी मिलने के साथ ही लोग सुरेश एवं राजेश मोदी के घर पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है.

Spread the love

Related Posts

Jhargram : झाड़ग्राम में नयाग्राम पुलिस ने 65 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

सीमावर्ती इलाके में सक्रिय अभियान से मादक पदार्थ तस्करी पर बड़ी सफलता झाड़ग्राम पुलिस की लगातार कार्रवाई से सीमावर्ती इलाके में हड़कंप झाड़ग्राम : सीमावर्ती इलाके में गांजा तस्करी के…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई चोरी कांड का खुलासा, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, एक करोड़ के जेवरात बरामद

सेवा सदन अस्पताल के पास हुई थी बड़ी चोरी, सीसीटीवी और डॉग स्क्वायड से मिली सफलता जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत एमई स्कूल रोड स्थित सेवा सदन अस्पताल के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *