Chakulia : विधवा एवं वृद्धावस्था पेंशन का नियमित भुगतान करे सरकार : डॉ गोस्वामी

चाकुलिया : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने राज्य सरकार से विधवा एवं वृद्धावस्था पेंशन का नियमित भुगतान करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि वृद्धावस्था पेंशन का भुगतान नियमित न होने के कारण बुजूर्गों को आर्थिक कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। डॉ गोस्वामी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से विधानसभा चुनाव पूर्व किसानों से 3200 रूपये प्रति क्विंटल धान खरीदने के वादे को पूरा करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों की कठिनाईयों के साथ हमेशा खड़ी रहेगी। वे मंगलवार को चाकुलिया के सम्पर्क कार्यालय में भाजपा की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

इसे भी  पढ़ें : Deoghar : जमीन विवाद में प्रभारी प्रधानाध्यापक की बम मारकर हुई थी हत्या, एक गिरफ्तार

बैठक की अध्यक्षता जिला मंत्री शतदल महतो ने की

बैठक में जिला उपाध्यक्ष मनोज प्रताप सिंह उपस्थित हुए। बैठक में संगठन को बूथ एवं पंचायत स्तर पर मजबूत करने का निर्णय लिया गया। बैठक को मनोज प्रताप सिंह, पद्मश्री जमुना टुडु,दिनेश सिंह,हरि साधन मल्लिक, चन्द्रमोहन मांडी, दिलीप महतो, सुधीर महतो, सचिन्द्रनाथ पाल, उत्तम मुर्मू, दिलीप पाल, महादेव महतो तथा भरत पात्र ने संबोधित किया। नेताओं ने कहा कि हेमंत सरकार ने चाकुलियावासियों को अपने भाग्य भरोसे छोड़ दिया है। चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज की समूचित व्यवस्था न होने के कारण लोगों को अपनी बीमारी के इलाज के लिए काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार ने महिलाओं को 500 रूपए गैस सिलेंडर देने के वादे को पूरा करने में भी विफल रही। बैठक में शिशिर राणा , बनमाली दास,मिन्टू नंदी बलराम दास, संदीप चांद, दिपेश पलाई, शंकर गोस्वामी, मुन्ना भारती, प्रकाश महतो,मुरली मनोहर दास, परिमल दास तथा हिमांशु बेरा उपस्थित थे।

इसे भी  पढ़ें :  Deoghar : जमीन विवाद में प्रभारी प्रधानाध्यापक की बम मारकर हुई थी हत्या, एक गिरफ्तार


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : झारखंड राज्य पिकलबॉल टूर्नामेंट में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का शानदार प्रदर्शन, खिलाड़ियों ने जीते कई पदक

जमशेदपुर : रांची के खेलगांव में 19 और 20 सितंबर को आयोजित झारखंड राज्य पिकलबॉल टूर्नामेंट-2026 में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने…

Spread the love

Potka : एसआईआर की जटिलताओं को लेकर विधायक संजीव सरदार ने अधिकारियों के साथ की बैठक, प्रक्रिया सरल बनाने की मांग

पोटका में करीब 29 हजार मतदाताओं को विसंगति सूची में शामिल किए जाने का दावा, दस्तावेज जुटाने में ग्रामीणों की परेशानी का उठाया मुद्दा पोटका : मतदाता सूची के विशेष…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time