Gua : दीपों की रोशनी और रंगोलियों से जगमगाया गुवा, दीपावली पर्व पर उमड़ा उल्लास

  • लड़कियों ने बनाई आकर्षक रंगोलियां, घर-घर में जलीं दीपों की लड़ियां

गुवा : दीपों का पर्व दीपावली गुवा क्षेत्र में हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर लड़कियों ने घर के दरवाजे और आंगन को रंग-बिरंगी रंगोलियों से सजाया। मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए लोगों ने एक से बढ़कर एक आकर्षक डिजाइन की रंगोलियां बनाईं और दीपों से घरों को सजाया। दीपों की चमक और लाइटों की जगमगाहट से पूरा इलाका देवी लक्ष्मी की आराधना में रमा रहा।

इसे भी पढ़ें : Gua : गुवा स्टेशन कॉलोनी और हिरजी हाटिंग में मां काली की पूजा धूमधाम से संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमड़े हजारों श्रद्धालु

गुवा में दीपावली की रात रंगोलियों और दीपों से सजा हर घर, माहौल हुआ भक्तिमय

दीपावली की रात पूरे क्षेत्र में खुशियों और उत्साह का माहौल छाया रहा। बच्चे नए कपड़े पहनकर आतिशबाजी करते नजर आए, वहीं लोगों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और मिठाइयां बांटकर खुशियां साझा कीं। देर रात तक दीपों की रोशनी और पटाखों की चमक से पूरा गुवा क्षेत्र आलोकित रहा।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से जनता की आवाज बनेंगे रुपेश रजक, दाखिल किया नामांकन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से प्रत्याशी रुपेश रजकने बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन नामांकन दाखिल करने वालों की होड़ रही. जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड…

Spread the love

Jamshedpur : श्रवण यंत्र पाकर भावुक हुए बुजुर्ग, कहा-अब जीवन आसान बना दिया, मारवाड़ी युवा मंच की पहल व रविशंकर शर्मा के सौजन्य से मदद को बढ़ा हाथ

जमशेदपुर : लोगों के खुदगर्ज और मतलबी होने की तेजी से बढ़ते प्रचलन के बीच माघ माह के स्नान दान की पूर्णिमा तिथि को मारवाड़ी युवा मंच के जमशेदपुर शाखा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *