Gua : किरीबुरू टाउनशिप तालाब से मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, चर्चाओं का बाजार गर्म

गुवा : किरीबुरू टाउनशिप स्थित मेन मार्केट के बगल स्थित लेक गार्डन तालाब में शनिवार को एक अज्ञात पुरुष का शव देखे जाने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। अचानक शव देखे जाने के बाद स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। घटना की सूचना मिलते ही किरीबुरू थाना प्रभारी रोहित कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पानी से बाहर निकलवाया। पुलिस ने मृतक की पहचान करने और मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी रोहित कुमार के अनुसार अब तक किसी ने भी थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज नहीं कराई है। शव की स्थिति देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि उख्त व्यक्ति की मौत करीब चार-पांच दिन पहले हुई होगी। शव फूल चुका है और उससे हल्की दुर्गंध आ रही है। शव का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

प्राथमिक जांच में यह संभावना जताई जा रही है कि मृतक नशे की हालत में तालाब में उतरा होगा और पैर फिसलने से गिर पड़ा होगा। जिस हिस्से में शव मिला है, वहां पानी की गहराई मात्र डेढ़ से दो फीट है। इतनी कम गहराई में डूबकर मरने की संभावना नही के बराबर रहती है। लेकिन नशें की स्थिति में कुछ भी संभव है।  कहीं इसके पीछे कोई और कारण तो नहीं। वास्तविक मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। बरहाल पुलिसिया कार्यवाही जारी है

इसे भी पढ़ें : Gua : सारंडा में मूसलधार बारिश से जन जीवन प्रभावित, कारो नदी उफान पर

Spread the love

Related Posts

Seraikela : जुनियर नेशनल खो – खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड की टीम ओडिशा के लिए हुई रवाना 

सरायकेला : खो- खो इंडिया के द्वारा आयोजित जूनियर नेशनल खो – खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड की टीम टाटानगर रेलवे स्टेशन से ढेंकनाल,आठगढ़ , कटक के…

Spread the love

Jamshedpur  : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन व आरके सिंह फैंस क्लब द्वारा साकची में लगाया गया सहायता शिविर

Jamshedpur  : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन व आरके सिंह फैंस क्लब द्वारा साकची में लगाया गया सहायता शिविर जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन एवं आरके सिंह फैंस क्लब के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time