Gua : ओड़िया नववर्ष और महासंक्रांति पर मेघाहातुबुरु में सांस्कृतिक उत्सव का किया जाएगा आयोजन

गुवा : जगाकालिया संस्कृतिक संगठन, किरीबुरु-मेघाहातुबुरु द्वारा 14 अप्रैल को ओड़िया नववर्ष और ‘महा बिसुबा संक्रांति’ के पावन अवसर पर मेघाहातुबुरु सामुदायिक केंद्र में एक भव्य सांस्कृतिक  कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। इस आयोजन में क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारी, स्थानीय कलाकार और आम नागरिक बड़ी संख्या में शामिल होंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मेंमुख्य महाप्रबंधक (खनन),एमआईओएम, आर.पी. सेल्वम, विशिष्ट अतिथियों में एस.एस. साहा, मुख्य महाप्रबंधक (रखरखाव), जेजीओएम तथा धीरेंद्र मिश्रा, मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन), जेजीओएम उपस्थिति थे ।

आयोजन की सफलता के लिए लोग प्रयासरत

कार्यक्रम की अध्यक्षता एके. पटनायक, महाप्रबंधक (एमएम), एमआईओएम करेंगे। शाम 6:30 बजे विधिवत उद्घाटन के साथ समारोह की शुरुआत होगी। इसके उपरांत विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए जायेंगे, जिससे प्रतिभागियों में उत्साह देखने को मिलेगा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सांस्कृतिक कार्यक्रम, जिसमें ओड़िशा की पारंपरिक नृत्य शैलियाँ- ओड़िशी, संबलपुरी और लोकनृत्य – प्रस्तुत की जायेगी। इन प्रस्तुतियों को स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ श्री साई डांस अकादमी, खोरदा, भुवनेश्वर (ओड़िशा) की टीम मंच पर साकार करेगी। आयोजन की सफलता हेतु संगठन के महासचिव सत्यजीत साहू और अध्यक्ष अनंग उदय नायक काफी प्रयासरत हैं तथा दोनों समाज के प्रबुद्ध लोगों के साथ अपनी ताकत झोंक दी है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: शांति समिति ने त्योहारों की सफलता पर जिला प्रशासन का किया अभिनंदन

Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा के इकोलॉजिकल पार्क का होगा कायाकल्प, विधायक समीर मोहंती ने किया 18 कॉटेज का भूमि पूजन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के बस स्टैंड के पीछे स्थित 183 एकड़ में फैले विशाल इकोलॉजिकल डायवर्सिटी पार्क को अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की…

Spread the love

Bahragora : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल, बारीपदा रेफर

बहरागोड़ा :बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 49 पर शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें ‘भाई-भाई होटल’ के समीप साकरा पंचायत के गोंड़गी गांव निवासी बुजुर्ग बाना…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time