Gua : गुवा स्टेशन कॉलोनी और हिरजी हाटिंग में मां काली की पूजा धूमधाम से संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमड़े हजारों श्रद्धालु

  • दीपावली की रात गूंजे जयकारे, मां काली की आराधना में डूबा पूरा क्षेत्र
  • जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन ने कहा माता की भक्ति में ही शक्ति है
  • हिरजी हाटिंग में काली पूजा में उमड़ा जनसैलाब, लक्ष्मी सुरेन ने कहा भक्ति से मिलता है सच्चा सुख

गुवा : दीपावली के शुभ अवसर पर गुवा स्टेशन कॉलोनी सहित हिरजी हाटिंग क्षेत्र में मां काली की पूजा बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ संपन्न हुई। सोमवार की रात करीब 12 बजे तक पूजा-अर्चना का कार्यक्रम चलता रहा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। गुवा स्टेशन परिसर में मां काली की विशाल प्रतिमा स्थापित कर भक्तों ने पूरे विधि-विधान से पूजा की। महिलाओं ने सुबह से उपवास रखकर मां काली से परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। पूजा स्थल पर करीब तीन हजार से अधिक भक्तों की उपस्थिति रही। पूजा के उपरांत पारंपरिक रूप से बकरे की बलि भी दी गई। पूरे क्षेत्र में दीपों और रोशनी की जगमगाहट से भक्तिमय वातावरण बना रहा।

इसे भी पढ़ें : Seraikela : लुपुंगडीह के नारायण आईटीआई में श्रद्धापूर्वक मनाई गई डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती, देशभक्ति और प्रेरणा से भरा माहौल

गुवा के विभिन्न दुर्गा मंडपों में भी मां काली की प्रतिमाएं स्थापित कर पूजा-अर्चना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बच्चों और युवाओं ने दीपावली पर्व पर जमकर आतिशबाजी की और घरों को दीपों से सजाया। वहीं प्रशासन द्वारा पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई। पटाखों, जुए और अन्य अवैध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी गई। मंगलवार को स्टेशन कॉलोनी स्थित मां काली मंदिर परिसर में भोग वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। स्थानीय मान्यता है कि मां काली से सच्चे मन से मांगी गई हर मन्नत यहां अवश्य पूरी होती है।

इसे भी पढ़ें : Patamda : दीपावली की रात खूनी विवाद, परिवार पर जानलेवा हमला – छह घायल, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर हंगामा

दूसरी ओर हिरजी हाटिंग स्थित श्रमिक कॉलोनी में भी मां काली की पूजा का भव्य आयोजन हुआ। यहां सोमा कुम्हार, चांदमनी देवी, कपिलेश्वर दोंगा, हेमराज सोनार, अशोक महतो, दिलीप महतो, अभि कुम्हार, शंभू कुम्हार, रजनी पिंगुवा, नेलानी टोप्पो, पदमा मिश्रा, सिलमनी जोजो, देम्यांती दास, मुक्ति दास समेत कई श्रमिकों ने संयुक्त रूप से माता की पूजा की। संध्या 5 बजे से लेकर प्रातः 4 बजे तक श्रद्धालु माता की आराधना और भक्ति गीतों में लीन रहे। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन ने पूजा स्थल पर पहुंचकर श्रद्धालुओं को संबोधित किया और कहा कि “माता की भक्ति में ही शक्ति है। समाज के हर वर्ग के लोगों को एकजुट होकर मां काली की पूजा करनी चाहिए, क्योंकि माता सभी प्रकार की बाधाओं और संकटों को दूर करती हैं।”

Spread the love

Related Posts

Potka : आस्था के महापर्व में छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्पित किया अर्घ्य, पर्व को लेकर लोगों में दिखा उत्साह

पोटका : सूर्य उपासना का महान पर्व चैती छठ पूजा को लेकर क्षेत्र में आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिला। मंगलवार की संध्या पोटका के प्रसिद्ध कमल तालाब…

Spread the love

Ram Navami : बाल मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन, जय श्री राम के नारों से गूंजायमान हुआ साकची

जमशेदपुर : लौहनगरी की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था श्री श्री बाल मंदिर अखाड़ा द्वारा विराट 51वाँ रामनवमी महोत्सव का आयोजन साकची स्थित झंडा चौक में किया जा रहा है। इस…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time