Potka : हाता में 58वें महायज्ञ अनुष्ठान का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा के साथ गूंजे वैदिक मंत्र

  • प्राचीन गुरुकुल आश्रम में शुरू हुआ महायज्ञ, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

पोटका : पोटका प्रखंड के हाता स्थित प्राचीन गुरुकुल आश्रम में 58वें महायज्ञ अनुष्ठान का शुभारंभ पूरे विधि-विधान और वैदिक परंपरा के साथ किया गया। इस अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा चाईबासा रोड स्थित पुलिया के समीप विधिवत पूजा-अर्चना के बाद प्रारंभ हुई, जहां पवित्र जल भरकर श्रद्धालु कलश लेकर हाता रामगढ़ आश्रम पहुंचे। आश्रम परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश की स्थापना की गई, जिसके साथ ही महायज्ञ अनुष्ठान एवं अखंड हरी नाम संकीर्तन का विधिवत शुभारंभ हुआ। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा और वैदिक मंत्रों की गूंज से वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा।

इसे भी पढ़ें : Potka : पोटका डीलर संघ बना सहारा, मृतक डीलर के परिजनों को दी आर्थिक मदद

महायज्ञ अनुष्ठान के दौरान भगवान विष्णु द्वारा विभिन्न युगों में अधर्म और राक्षसों के नाश के लिए लिए गए अवतारों की प्रतिमाएं स्थापित कर भव्य देव सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित प्रवचन में पंडित दिलीप कुमार पंडा ने कहा कि वर्तमान समय कलियुग का है और आने वाले समय में भगवान विष्णु अपने दसवें अवतार कल्कि के रूप में अवतरण कर पापों का नाश करेंगे। उन्होंने बताया कि विश्व शांति, लोक कल्याण और सभी जीवों के सुखमय जीवन की कामना के साथ इस महायज्ञ का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में पोटका विधायक संजीव सरदार, सांसद प्रतिनिधि उपेंद्र सरदार, यशवंत महतो, जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल सहित कई जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Spread the love

Related Posts

Bahragora :चरमराती स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट चढ़ा एक और चिराग, गलत इंजेक्शन से बहरागोड़ा के युवक की दर्दनाक मौत

बहरागोड़ा : झारखंड के ग्रामीण इलाकों में चरमराती स्वास्थ्य सेवाओं का खामियाजा एक बार फिर एक परिवार को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा है, जहाँ बहरागोड़ा के मौदा गाँव में…

Spread the love

Jamshedpur : 13वां हस्तकरघा दिवस 7 को, वीवर्स डेवलपमेंट एंड रिसर्च आर्गेनाइजेशन कर रहा आयोजन,  राज्यपाल करेंगे उद्घाटन 

जमशेदपुर : वीवर्स डेवलपमेंट एंड रिसर्च आर्गेनाईजेशन के द्वारा 2014 में नई दिल्ली में पहली बार 7 अगस्त को हस्तकरघा दिवस मनाया गया था जिसके पश्चात् 2015 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time