Jamshedpur: गोविंदपुर में बैंक ऑफ इंडिया की नई शाखा का उद्घाटन

जमशेदपुर: बैंक ऑफ इंडिया की गोविंदपुर शाखा को अब एक नए और आधुनिक परिसर में स्थानांतरित किया गया है. इसका उद्घाटन जमशेदपुर अंचल के अंचल प्रबंधक पंकज कुमार मिश्रा एवं उप अंचल प्रबंधक सुनील कुमार ने संयुक्त रूप से किया.

नया परिसर गोविंदपुर स्थित रामा हाइट्स बिल्डिंग के प्रथम तल पर, जनता मार्केट के समीप खोला गया है. यह स्थान खाता धारकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चुना गया, जिससे बैंकिंग सेवाएं और भी सहज हों.

आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है नई शाखा
गोविंदपुर शाखा को अब आधुनिक तकनीक और नागरिक केंद्रित सेवाओं से सुसज्जित किया गया है. शाखा में ATM सुविधा, “My I Help You” सेवा केंद्र, वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष काउंटर तथा लॉकर सुविधा उपलब्ध कराई गई है.

बैंक की इस शाखा में अब सरकार की कई प्रमुख योजनाओं का लाभ भी आसानी से लिया जा सकेगा, जिनमें प्रमुख हैं:

मुद्रा योजना

पीएम विश्वकर्मा योजना

स्टार सखी (महिलाओं के लिए विशेष योजना)

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP)

प्रधानमंत्री फॉर्मलाइजेशन ऑफ माइक्रो फूड प्रोसेसिंग एंटरप्राइजेज (PMFME)

गुरुकुल स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, जिसमें छात्रों को ₹15 लाख तक का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा

खाता धारकों को नहीं होगी अब असुविधा
शाखा के ब्रांच प्रबंधक सोमेन चौधरी के प्रयासों से यह सुनिश्चित किया गया है कि अब खाता धारकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े. पहले की शाखा में कई आधुनिक सुविधाएं नहीं थीं, जिससे ग्राहकों को परेशानी होती थी.

अब नई शाखा में एक ही छत के नीचे सभी बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.

खाता धारकों ने जताया आभार
नई सुविधा मिलने पर खाता धारकों ने बैंक ऑफ इंडिया के अंचल प्रबंधक, उप अंचल प्रबंधक, शाखा प्रबंधक और समस्त बैंक कर्मियों को धन्यवाद एवं शुभकामनाएं दीं.

कार्यक्रम में सभी अधिकारी-कर्मचारी रहे उपस्थित
उद्घाटन कार्यक्रम के अवसर पर गोविंदपुर शाखा के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे. सभी ने नई शाखा के प्रति उत्साह और प्रतिबद्धता प्रकट की.

इसे भी पढ़ें : West Singhbhum: वर्षों से जर्जर सड़क बन चुकी है दुर्घटना का कारण- जनता ने लगाई आशा, लेकिन राहत अब तक नहीं


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Accident: मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत चार की मौत

जमशेदपुर : सोनारी थाना अंतर्गत मरीन ड्राइव रोड में बृहस्पतिवार के तड़के हुए एक भीषण सड़क हादसे में मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी तृषा सिंह समेत 4 की मौत…

Spread the love

Jadugora : करम डाली विसर्जन के साथ जादूगोड़ा में करमा महोत्सव का समापन, ढोल-नगाड़ों पर थिरके लोग

जादूगोड़ा : इंचड़ा गांव में उरांव समाज की ओर से आयोजित दो दिवसीय करमा महोत्सव बुधवार को करम डाली विसर्जन के साथ हर्षोल्लासपूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाज के महिला-पुरुष…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time