- सोमेश चंद्र सोरेन ने कहा– अब छात्रों को 24 घंटे मिलेगी बिजली
घाटशिला : काशिदा पंचायत स्थित बीडीएसएल महिला कॉलेज में आज सोलर सिस्टम का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि दिवंगत मंत्री स्व. रामदास सोरेन के सुपुत्र सोमेश चंद्र सोरेन शामिल हुए। सोरेन ने सोलर सिस्टम का उद्घाटन करते हुए कहा कि अब कॉलेज में छात्रों को पढ़ाई के दौरान बिजली की कोई समस्या नहीं होगी। इस सोलर सिस्टम के लगने से संस्थान को 24 घंटे बिजली का लाभ मिलेगा।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: पाकिस्तान को एटम-विहीन राष्ट्र बनाना होगा: जय प्रकाश पांडेय
कार्यक्रम में प्रमुख सुशीला टुडू, पूर्व विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत, कालीपोदो गोराई, सोनाराम सोरेन, पार्वती मुर्मू, पूलमणि मुर्मू, काजल डॉन, अम्पा हेंब्रम समेत कई गणमान्य लोग, शिक्षकगण एवं छात्राएं उपस्थित थीं। सभी ने इस पहल की सराहना की और कहा कि यह कॉलेज के छात्रों के भविष्य को रोशन करने वाला कदम है।
There is no ads to display, Please add some



















































