G7 Invitation: भारत को मिला G7 का आमंत्रण – मोदी को कनाडा के PM ने किया फोन

नई दिल्ली : कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन कर जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण भेजा है। यह सम्मेलन इस माह के अंत में कनाडा के अल्बर्टा प्रांत स्थित कानानास्किस में आयोजित होना है। वार्ता के दौरान दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने आपसी संबंधों को प्रगाढ़ करने और वैश्विक मुद्दों पर सहयोग बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई। पीएम मोदी ने कनाडा के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री को चुनावी जीत पर बधाई भी दी।

मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा की जानकारी
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी से फोन पर बात कर प्रसन्नता हुई। उन्हें चुनाव में जीत की बधाई दी और जी-7 शिखर सम्मेलन में आमंत्रित करने के लिए आभार प्रकट किया।” उन्होंने आगे कहा, “भारत और कनाडा जीवंत लोकतंत्र हैं, जो गहरे जनसंपर्कों और साझा मूल्यों से जुड़े हैं। हम आपसी सम्मान और हितों के मार्गदर्शन में मिलकर काम करेंगे। शिखर सम्मेलन में मुलाकात का बेसब्री से इंतजार है।”

क्यों हुआ था भारत को लेकर संशय?
इस वर्ष 15 से 17 जून तक हो रहे जी-7 सम्मेलन को लेकर भारत की भागीदारी को लेकर अटकलें थीं। 2019 के बाद से प्रधानमंत्री मोदी हर वर्ष जी-7 में बतौर विशेष अतिथि आमंत्रित होते रहे हैं। इस बार निमंत्रण में विलंब को लेकर विपक्षी दलों ने सवाल उठाए थे। कांग्रेस ने इसे कूटनीतिक विफलता बताया था, वहीं विदेश मंत्रालय की ओर से स्थिति स्पष्ट नहीं की गई थी। अब कनाडा द्वारा भेजे गए इस आमंत्रण ने इन चर्चाओं पर विराम लगा दिया है।

 

 

इसे भी पढ़ें : G7 आमंत्रण से बाहर रहने पर कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने भाजपा पर साधा निशाना

Spread the love
  • Related Posts

    breaking : सूरजकुंड मेले में बड़ा हादसा, झूला गिरने से कई लोग घायल, घायलों में पुलिस कर्मी भी शामिल

    फरीदाबाद : हरियाणा के सूरजकुंड मेले में उस वक्त बड़ा हादसा हो गया। जब स्विंग बोट झूला अचानक गिर गया। जिसमें 10 से 12 लोग सवार थे। हादसे में कई…

    Spread the love

    Ramgrah : मुख्यमंत्री सपत्नीक पहुंचे रजरप्पा, मां छिन्नमस्तिका मंदिर की पूजा

    रामगढ़ : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी सह विधायक कल्पना सोरेन के साथ शनिवार को रजरप्पा के प्रसिद्ध मां छिन्नमस्तिका मंदिर पहुंचे. इस दौरान दोनों ने वहां पूजा-अर्चना की तथा…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *