जमशेदपुर: चाकुलिया प्रखंड के जुग्गीशोल और भातकुंडा पंचायत के गांवों का दौरा कर उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान ने प्रधानमंत्री जन मन योजना, अबुआ आवास, प्रधानमंत्री आवास योजना और मनरेगा योजनाओं का भौतिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण में पाया गया कि जुग्गीशोल पंचायत में ज्यादातर आवास लिंटेल स्तर तक पूरे हो चुके हैं। वहीं काशियाबेड़ा गांव (भातकुंडा पंचायत) में अधिकतर घर लिंटेल से ऊपर बन चुके हैं। उप विकास आयुक्त ने पंचायत सचिव और प्रखंड समन्वयक को निर्देश दिया कि सभी अधूरे मकानों को जल्द पूरा कराया जाए।
दौरे के दौरान उन्होंने मनरेगा अंतर्गत बांस और मोरिंगा बागवानी परियोजना का भी निरीक्षण किया। यहां साइट इंफॉर्मेशन बोर्ड (CIB) नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और तुरंत बोर्ड लगाने का आदेश दिया।
निरीक्षण के समय प्रखंड विकास पदाधिकारी, पंचायत सचिव, वार्ड सदस्य, रोजगार सेवक और प्रखंड समन्वयक मौजूद थे। उप विकास आयुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि सभी योजनाओं की समय पर और गुणवत्तापूर्ण पूर्णता सुनिश्चित की जाए।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम में अवैध खनन पर सख्ती, DC बोले– माफियाओं पर होगी कड़ी कार्रवाई