अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन ने स्थापना दिवस पर बांटा कंबल

सफाईकर्मियों और घरों में झाड़ू पोंछा का काम करने वाली जरूरतमंद महिलाओं को कंबल दिया गया.

jamshedpur :  जमशेदपुर के अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन महासभा की झारखंड प्रदेश इकाई ने गुरुवार को जरूरतमंद महिलाओं के बीच कंबल का वितरण किया. जमशेदपुर के स्थापना दिवस पर डोर टू डोर कचड़ा उठाव करने वाले सफाईकर्मियों और घरों में झाड़ू पोंछा का काम करने वाली जरूरतमंद महिलाओं को कंबल दिया गया. विदित हो की 2 जनवरी 1919 को इस शहर का नाम साकची से बदलकर जमशेदपुर और कालीमाटी रेलवे स्टेशन का नाम टाटा नगर किया गया था.

इसे भी पढ़ें : पोटका के पूर्व विधायक स्वर्गीय सनातन माझी की 84 वीं जयंती पर कई कार्यक्रम होंगे आयोजित

जरूरतमंदों को कंबल दिया गया

इस मौके पर झारखंड प्रदेश वीरांगना की संरक्षक प्रभा सिंह के नेतृत्व में साऊथपार्क, बिष्टुपुर में एक कार्यक्रम आयोजित कर जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया गया.  आयोजन में सरोज सिंह, मुदिता सिंह, सुनंदा सिंह, शशिप्रभा सिंह, कृष्णा सिंह, रेणु सिंह, एडवोकेट दीपा सिंह, पूर्णिमा सिंह, प्रतिमा सिंह, माधवी सिंह, पुष्पा सिंह, पिंकी सिंह, कंचन सिंह और ललिता राय आदि ने जरूरतमंदों को कंबल वितरित कर अपने स्तर से उन्हें कड़ाके की ठंड में कुछ हद तक राहत देने की पहल की.

इसे भी पढ़ें :बीएड में सीट फुल, एमएड में 50 सीटों में मात्र एक छात्र ने लिया ऐडमिशन


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पीएम मोदी से 5 नवंबर को मिलेंगी झारखंड की पैरा शटलर संजना, बोलीं – मैं काफी उत्साहित हूं और नर्वस भी

जमशेदपुर : जापान में आयोजित 5वें एशियन पैरा गेम्स में बैडमिंटन की महिला सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली झारखंड की बेटी संजना कुमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से…

Spread the love

Jamshedpur :विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा चांडिल डैम, मुख्यमंत्री ने ब्लूप्रिंट तैयार करने का दिया निर्देश 

हेमन्त सोरेन ने परिजनों संग चांडिल डैम का किया परिभ्रमण  जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज परिजनों संग सरायकेला-खरसावां स्थित धातकीडीह जाने के क्रम में प्रसिद्ध चांडिल डैम का परिभ्रमण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time