Imphal: मणिपुर में फिर तनाव, विरोध प्रदर्शन, पांच जिलों में इंटरनेट बंद

 

इम्फाल : मणिपुर में एक बार फिर हालात तनावपूर्ण हो रहे हैं. खबर है कि मैतेई नेताओं की गिरफ्तारी के बाद कई इलाकों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हे. स्थिति को देखते हुए मणिपुर सरकार ने राज्य के पांच जिलों में इंटरनेट सेवाएं पांच दिन के लिए बंद कर दिया है. इन जिलों में इंफाल वेस्ट, इंफाल ईस्ट, थौबल, काकचिंग और विष्णुपुर शामिल हैं. इन जिलों में ज्यादा लोगों के जुटने पर भी रोक लगा दी गई है.

  झूठी खबरें फैलाकर लोग माहौल बिगाड़ सकते हैं

यह फैसला राज्य में बढ़ते तनाव और अफवाहों से बचने के लिए लिया गया है. सरकार को आशंका है कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर भड़काऊ मैसेज और झूठी खबरें फैलाकर माहौल बिगाड़ सकते हैं. सरकार के आदेश में कहा गया है कि इससे लोगों की जान को खतरा, संपत्ति को नुकसान और सांप्रदायिक तनाव फैल सकता है. इसलिए मोबाइल इंटरनेट, सोशल मीडिया ऐप, वीपीएन, डोंगल जैसी सेवाएं रात 11:45 बजे से बंद कर दी गई हैं.

इसे भी पढ़ें : Gamharia : दुग्धा के रामजीवनपुर में आयोजित पर्यावरण संरक्षण चित्रांकन प्रतियोगिता के विजेता हुए पुरस्कृत

Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा में रामनवमी की धूम, शौर्य प्रदर्शन और भक्ति के जयकारों से सराबोर हुआ क्षेत्र

बहरागोड़ा : भगवान श्री राम के जन्मोत्सव, रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को पूरा बहरागोड़ा प्रखंड भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। श्रद्धा और शक्ति के इस अनूठे संगम…

Spread the love

Jamshedpur : ईद 21 को, अलविदा की नमाज संपन्न

जमशेदपुर: शहर में शुक्रवार को अलविदा जुमा की नमाज अदा की गई। मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे शहर में धार्मिक माहौल देखने को मिला। चांद दिखाई…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time