IPL Winner 2025: 18 साल बाद RCB को ट्रॉफी, विराट बोले – अनुष्का का है सबसे बड़ा योगदान

अहमदाबाद: 17 साल के लंबे इंतजार के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आखिरकार इंडियन प्रीमियर लीग का पहला खिताब जीतकर इतिहास रच दिया. मंगलवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 6 रन से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया.

विराट, क्रुणाल और भुवनेश्वर बने जीत के सितारे
इस जीत में तीन सितारे चमके – विराट कोहली, क्रुणाल पांड्या और भुवनेश्वर कुमार.
क्रुणाल ने सबसे अहम भूमिका निभाई. उन्होंने पहले प्रभसिमरन का विकेट झटका, फिर पंजाब के सबसे खतरनाक बल्लेबाज़ जोश इंग्लिस को आउट कर मैच का रुख मोड़ दिया. क्रुणाल ने 4 ओवर में केवल 17 रन देकर 2 विकेट लिए.
भुवनेश्वर कुमार ने अंतिम ओवरों में शानदार गेंदबाज़ी करते हुए मार्कस स्टोइनिस जैसे विस्फोटक बल्लेबाज़ को पवेलियन भेजा. उन्होंने भी 2 विकेट झटके.
कोहली ने 35 गेंदों में 43 रन की संयमित पारी खेली. इस पूरे सीज़न में कोहली ने 600 से अधिक रन बनाए और 8 अर्धशतक लगाए. जीत के बाद कोहली भावुक हो गए. 18 साल से इस टीम के साथ जुड़े विराट ने आखिरकार अपना सपना पूरा होते देखा.

बेंगलुरु की पारी: बिना अर्धशतक, फिर भी 190
टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी आरसीबी की टीम ने किसी भी बल्लेबाज़ के अर्धशतक न बनाने के बावजूद 190 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया. बल्लेबाज़ों ने सामूहिक प्रदर्शन दिखाया. जवाब में पंजाब की टीम 184 रन ही बना सकी.
शशांक सिंह ने ज़रूर 30 गेंदों पर 61 रनों की तेज़ पारी खेली, लेकिन पंजाब को पहली ट्रॉफी दिलाने में नाकाम रहे.

“ये जीत उसकी भी है जो पर्दे के पीछे मेरे साथ रही”
मैच के बाद विराट कोहली ने दिल छू लेने वाले शब्दों में जीत का श्रेय अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को दिया. उन्होंने कहा,
“वह 2014 से स्टेडियम में आ रही हैं, RCB के साथ खड़ी रही हैं. 11 साल से वो इस सफर में मेरे साथ हैं. जब टीम हारी, जब मैं टूटा, तब भी वह साथ थीं. आप समझ नहीं सकते कि एक जीवनसाथी खिलाड़ी के लिए क्या-क्या त्याग करता है. यह सब शब्दों से परे है.”

विराट की आँखों में आंसू, अनुष्का की आँखों में गर्व
ट्रॉफी जीतते ही विराट की आंखें भर आईं. स्टेडियम की भीड़, आतिशबाज़ियाँ और विजय घोष के बीच वे सीधे अनुष्का के पास पहुंचे. दोनों ने एक-दूसरे को भावुक होकर गले लगाया. विराट का 18 साल का संघर्ष और अनुष्का की 11 साल की परछाईं — दोनों एक तस्वीर में समा गए.

“उसने सब कुछ झेला, हार, दर्द, और मेरी चूकें भी”
कोहली ने कहा,
“अनुष्का ने मुझे मेरे सबसे बुरे दौर में देखा है. मेरे हर उतार-चढ़ाव में साथ दिया है. वो खुद भी बैंगलोर की लड़की हैं और इस टीम से उनका रिश्ता बहुत गहरा है. आज की जीत उनके लिए भी बेहद खास है.”

विराट-अनुष्का: मैदान से बाहर की साझेदारी
2017 में शादी के बंधन में बंधे विराट और अनुष्का ने हमेशा एक-दूसरे के करियर में भरोसे, प्रेरणा और समर्थन का प्रतीक बने हैं. आईपीएल फाइनल के दौरान अनुष्का भी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मौजूद थीं और हर पल विराट को चियर कर रही थीं.

कितनी मिली इनाम राशि?
बेंगलुरु को आईपीएल 2025 का चैंपियन बनने पर 20 करोड़ रुपये की इनामी राशि दी गई. उपविजेता पंजाब किंग्स को 13 करोड़ रुपये मिले.
इसके अलावा मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस, जो प्लेऑफ तक पहुंचे, उन्हें क्रमशः 7 करोड़ और 6.5 करोड़ रुपये प्रदान किए गए.

वित्तीय पुरस्कार सारांश:

विजेता (RCB) : ₹20 करोड़

उपविजेता (PBKS) : ₹13 करोड़

प्लेऑफ टीम (MI) : ₹7 करोड़

प्लेऑफ टीम (GT) : ₹6.5 करोड़

इसे भी पढ़ें : IPL 2025 Closing Ceremony 2025: आईपीएल के मंच से गूंजा ‘भारत माता की जय, शंकर महादेवन ने बेटों संग बांधा समां

Spread the love
  • Related Posts

    Bahragora : स्वर्णरेखा के तट पर सेना के शौर्य से टला बड़ा खतरा, धमाके के साथ ग्रामीणों ने ली चैन की सांस,  कंट्रोल्ड ब्लास्ट कर सेना ने दो जिंदा बमों को किया निष्क्रिय

    बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के पानीपड़ा नागुड़साई क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से दहशत की स्थिति थी। लेकिन बुधवार का सूरज एक नई उम्मीद लेकर आया। भारतीय सेना के बम…

    Spread the love

    Bahrahora : स्वर्ण रेखा नदी में मिला बम सफलतापूर्वक निष्क्रिय, ग्रामीणों ने ली चैन की सांस

    बहरागोड़ा : पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपड़ा नागुड़साई स्थित स्वर्ण रेखा नदी से बरामद जीवित बम को बुधवार को सेना की बम निरोधक टीम (Bomb Squad) द्वारा…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time